फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IFFI: हेमा मालिनी और प्रसून जोशी को पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर अवॉर्ड, पहली बार ओटीटी प्लेटफॉर्म भी होंगे शामिल

Thu, 18 Nov 2021 06:59 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Thu, 18 Nov 2021 06:59 PM IST
विज्ञापन
IFFI 2021: Hema Malini and Prasoon Joshi to be honored with Personality of the Year Award OTT platform will also be included for the first time
हेमा मालिनी और प्रसून जोशी - फोटो : सोशल मीडिया

इसी महीने में होने वाले अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में बॉलीवुड की ड्रीमगर्ल अभिनेत्री हेमा मालिनी और मशहूर गीतकार प्रसून जोशी को इंडियन फिल्म पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। इस बारे में गुरुवार को सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने जानकारी दी। 52वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (आईएफएफआई) का आयोजन 20-28 नवंबर के बीच गोवा में किया जाएगा। 

पुरस्कार का एलान करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हेमा मालिनी और प्रसून जोशी ने दशकों से हिंदी सिनेमा के क्षेत्र में अपना अहम योगदान दिया है। उनके काम ने कई पीढ़ियों का मनोरंजन किया है। इस दौरान अनुराग ठाकुर ने यह भी बताया कि इस साल पहली बार होगा जब ओटीटी प्लेटफॉर्म भी आईएफएफआई में हिस्सा लेंगे।
 
IFFI 2021: Hema Malini and Prasoon Joshi to be honored with Personality of the Year Award OTT platform will also be included for the first time
52वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल - फोटो : सोशल मीडिया

इस पुरस्कार समारोह में अमेरिकन फिल्म मेकर मार्टिन सकोर्सिस और हंगेरियन फिल्म मेकर स्टीफन सिजावे को सत्यजीत रे लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार दिया जाएगा। 52वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के दौरान इवेंट में कई सारी मूवीज की स्क्रीनिंग की जाएगी। इनमें अ संडे इन द कंट्री, ऑल द मनी इन द वर्ल्ड, ब्रेथलेस आदि फिल्में शामिल हैं।
 
IFFI 2021: Hema Malini and Prasoon Joshi to be honored with Personality of the Year Award OTT platform will also be included for the first time
समांथा प्रभु - फोटो : सोशल मीडिया

जानकारी मुताबिक साउथ फिल इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री समांथा प्रभु इस इवेंट की वक्ता होंगी। समांथा को आईएफएफआई में बोलने के लिए निमंत्रित भी किया गया है। समांथा साउथ फिल्म इंडस्ट्री की पहली ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्हें आईएफएफआई में बतौर वक्ता आमंत्रित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
IFFI 2021: Hema Malini and Prasoon Joshi to be honored with Personality of the Year Award OTT platform will also be included for the first time
हेमा मालिनी - फोटो : सोशल मीडिया

एक्ट्रेस हेमा मालिनी बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा होने के साथ ही अब राजनेता भी हैं। उन्होंने साल 1968 में बतौर मुख्य अदाकारा फिल्म 'सपनों के सौदागर' से बॉलीवुड में एंट्री ली। अपने लंबे फिल्मी करियर के दौरान हेमा मालिनी ने 150 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। साल 2000 में हेमा मालिनी को देश के चौथे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्मश्री से भी सम्मानित गया था।

विज्ञापन
IFFI 2021: Hema Malini and Prasoon Joshi to be honored with Personality of the Year Award OTT platform will also be included for the first time
प्रसून जोशी - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, प्रसून जोशी गीतकार, कवि, स्क्रीन राइटर, राइटर होने के अलावा सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) के चेयरमैन भी हैं। उन्होंने साल 2001 में राजकुमार संतोषी की फिल्म लज्जा से हिंदी सिनेमा में बतौर गीतकार कदम रखा था। प्रसून जोशी को फिल्म 'तारे जमीं पर' के गीत ‘मां’ के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिल चुका है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed