फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यादों में इरफान: बेटे बाबिल ने साझा कीं पुरानी तस्वीरें, बोले- आज बहुत अफसोस हो रहा है क्योंकि...

Wed, 23 Jun 2021 09:04 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Wed, 23 Jun 2021 09:04 PM IST
विज्ञापन
Irrfan khan son Babil share his father old photos said i feel bad that you are not here to see me
इरफान खान, बाबिल - फोटो : Instagram

इरफान खान का ना होना बॉलीवुड और उनके चाहने वालों के लिए बहुत दुख की बात है, लेकिन उनके परिवार का दर्द कोई नहीं समझ सकता। इरफान पारिवारिक इंसान थे। वो फिल्मों में दमदार अभिनय करते थे और शूटिंग खत्म होते ही अपने परिवार के साथ वक्त बिताते थे। वो बॉलीवुड के उन सितारों में शामिल थे जो विवाद से दूर ही रहते थे। उनके निधन ने हर किसी को सदमा दे दिया था। इरफान के बेटे बाबिल आए दिन अपने पिता को याद करते हैं और अक्सर उनकी तस्वीरें साझा करते हैं। हाल ही में बाबिल ने अपने पिता की कुछ पुरानी तस्वीरें साझी कीं हैं और साथ ही उनके ना होने का अफसोस जताया है।



बाबिल को याद आए इरफान

बाबिल ने इरफान की चार तस्वीरे साझा कीं हैं उसमें पहली तस्वीर में इरफान अंग्रेजी मीडियम फिल्म के सेट पर निर्देशक होमी अदजानिया के साथ नजर आ रहे हैं। ये फिल्म इरफान की आखिरी फिल्म थी। दूसरी तस्वीर में इरफान गाय के बच्चे के सिर पर हाथ फेरते और उसे पुचकारते नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में इरफान और बाबिल सोफे पर बैठे नजर आ रहे हैं। अब बाबिल ने इन तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा, 'काश आप यहां होते तो देखते कि मैं कितनी कड़ी मेहनत कर रहा हूं'।

Irrfan khan son Babil share his father old photos said i feel bad that you are not here to see me
इरफान खान - फोटो : Instagram

दरअसल बाबिल बहुत जल्द बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं और उनकी इच्छा थी कि उनके पिता उन्हें फिल्मों में कदम रखते हुए देखें। बता दें कि बाबिल अनुष्का शर्मा के प्रोडक्शन हाउस क्लीन स्लेट फिल्मज और नेटफ्लिक्स की सुपरनेचुरल थ्रिलर फिल्म से डेब्यू करने जा रहे हैं। इस फिल्म को करने की जितनी ज्यादा खुशी बाबिल को है उन्हें उतना ही अफसोस है कि इरफान आज यहां मौजूद नहीं है। बता दें कि इरफान खान का साल 2020 में 29 अप्रैल को कैंसर के कारण निधन हो गया था। 


View this post on Instagram

A post shared by Babil (@babil.i.k)

Irrfan khan son Babil share his father old photos said i feel bad that you are not here to see me
इरफान खान - फोटो : Instagram

इरफान खान की इस बीमारी का पता चलते ही उनका इलाज शुरू कर दिया गया था। इसके बाद ठीक होने पर उन्होंने 'अंग्रेजी मीडियम' फिल्म की शूटिंग की थी। इस फिल्म में उनके साथ राधिका मदान और करीना कपूर खान नजर आईं थीं। इस फिल्म के ट्रेलर के साथ इरफान ने एक स्पेशल वॉयस नोट साझा किया था- जिसमें उन्होंने कहा था कि वो जल्द ही लौटेंगे, लेकिन ऐसा हुआ नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Irrfan khan son Babil share his father old photos said i feel bad that you are not here to see me
इरफान खान, बाबिल खान - फोटो : Instagram: @babil.i.k

इरफान खान के बारे में बात करते हुए उनके बेटे बाबिल ने बताया था कि उन्हें पहले ही अपनी मौत का आभास हो गया था। उस आखिरी पल के बारे में बात करते हुए बाबिल ने कहा था कि  'उनकी मौत से दो तीन दिन पहले मैं अस्पताल में था। वो होश खोते जा रहे थे और अंतिम पलो में उन्होंने मेरी ओर देखा,मुस्कुराए और कहा- मैं मरने वाला हूं, मैंने उन्हें कहा ऐसा नहीं होगा, वो फिर मुस्कुराए और सो गए'। उनके जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।


 
विज्ञापन
Irrfan khan son Babil share his father old photos said i feel bad that you are not here to see me
इरफान खान - फोटो : Twitter

इरफान खान ने बॉलीवुड की बहुत सी शानदार फिल्मों में काम किया था। उन्होंने 'लाइफ इन अ मेट्रो', 'पान सिंह तोमर', 'हासिल', 'हिंदी मीडियम', 'पीकू' जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया था। 'पान सिंह तोमर' के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर क्रिटिक का अवॉर्ड मिला था। इरफान ने अपने अभिनय से जो यादें लोगों के दिलों में बनाई है वो कोई भूला नहीं सकता।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed