फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jacqueline Fernandez: जैकलीन फर्नांडीज की अंतरिम जमानत 10 नवंबर तक बढ़ी, पटियाला हाउस कोर्ट ने दिया फैसला

Sat, 22 Oct 2022 02:32 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sat, 22 Oct 2022 02:32 PM IST
विज्ञापन
Jacqueline Fernandez appear before delhi court for bail hearing in money laundering case
जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : सोशल मीडिया

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज की अंतरिम जमानत 10 नवंबर तक बढ़ गई है। पटियाला हाउस कोर्ट ने आज यानी 22 नवंबर को जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए यह फैसला सुनाया है। पिछली बार की ही तरह इस बार भी जैकलीन फर्नांडीज वकील की वेशभूषा में कोर्ट पहुंचीं थीं। बता दें कि ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ी 200 करोड़ के ठगी मामले में चल रही ईडी जांच में जैकलीन सह आरोपी हैं। 

Jacqueline Fernandez appear before delhi court for bail hearing in money laundering case
जैकलीन फर्नांडिस, सुकेश चंद्रशेखर - फोटो : सोशल मीडिया

क्या था मामला?
गौरतलब है कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने इसी साल 17 अगस्त को चार्जशीट दाखिल कर जैकलीन फार्नांडीज को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी बनाया था। इतना ही नहीं अदालत ने उन्हें समन भी भेजा था, जिसके बाद जैकलीन के वकील ने उनकी जमानत की याचिका दायर की थी। बता दें कि पिछले एक साल से जैकलीन फर्नांडीज का महाठग सुकेश चंद्रशेखर केस को लेकर सुर्खियों में बना हुआ है।

 सलमान खान की हेल्थ को लेकर सामने आई जानकारी, इस दिन से शूट पर लौटेंगे भाईजान

Jacqueline Fernandez appear before delhi court for bail hearing in money laundering case
जैकलीन फर्नांडिस - फोटो : सोशल मीडिया

क्यों मिली जैकलीन को जमानत?
बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज ने पिछली सुनवाई में कहा था कि भारत में उनकी गहरी जड़ें हैं और 2009 से वह यहां करदाता नागरिक के रूप में रह रही हैं। उन्होंने भारत को अपनी कर्मभूमि बताया। जैकलीन ने कहा कि उनकी प्रोफेशनल साख और भविष्य में कामकाज संबंधी कमिटमेंट्स सब इस देश से जुड़े हुए हैं। बता दें कि जैकलीन श्रीलंकाई मूल की भारतीय अभिनेत्री हैं।

रश्मि देसाई ने फैंस को दी धनतेरस की बधाई, बोलीं- जश्न की शुरुआत खुद से करिए

विज्ञापन
विज्ञापन
Jacqueline Fernandez appear before delhi court for bail hearing in money laundering case
जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : सोशल मीडिया

खुद एक शिकार हैं जैकलीन
जैकलीन फर्नांडीज ने जमानत याचिका में यह भी कहा था कि ठग सुकेश चंद्रशेखर की साजिशों में उनका कोई हाथ नहीं है। उसने किस तरह की साजिशें रचीं, उसमें उन्होंने कोई सहयोग नहीं दिया। जैकलीन ने कहा कि सच तो यह है कि मुख्य आरोपी और उसके सहयोगियों द्वारा किए गए अपराध की वह खुद एक शिकार हैं। जैकलीन ने कहा कि मुख्य आरोपी ने लगातार अपनी वास्तविक पहचान को लेकर उनसे झूठ बोला। 

गर्ल्स गैंग के साथ पार्टी करने निकलीं बेबो, किलर लुक्स से हसीनाओं ने फैंस को बनाया दीवाना

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed