अभिनेत्री जान्हवी कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'मिली' को लेकर चर्चा में हैं। फैंस को जान्हवी की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। बता दें कि इस फिल्म में जान्हवी के साथ सनी कौशल नजर आएंगे। इस फिल्म का एक गाना 'तुम भी राही' रिलीज हो गया है। यह इस फिल्म का दूसरा गाना है। रिलीज के साथ ही यह गाना सोशल मीडिया पर छा गया है। इस गाने में जान्हवी के साथ सनी कौशल नजर आ रहे हैं। दोनों की केमिस्ट्री दमदार लग रही है।
Tum Bhi Raahi Song Out: मिली का 'तुम भी राही' गाना रिलीज! फैंस को पसंद आई जान्हवी और सनी कौशल की केमिस्ट्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस को इस गाने के रिलीज होने की जानकारी दी है। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से गाना साझा किया है। गाने में प्राकृतिक नजारे भी बेहद खूबसूरत नजर आ रहे हैं। गाने के लिरिक्स फैंस को बेहद पसंद आ रहे हैं।
Ram Charan: राम चरण ने जूनियर एनटीआर और राजामौली के साथ जापान से शेयर कीं तस्वीरें, लिखा खास नोट
सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए जान्हवी कपूर ने कैप्शन में लिखा है, 'फिल्म 'मिली' से मेरा फेवरेट गाना आखिरकार सामने आ गया है। 'तुम भी राही' गाना रिलीज हो गया है।' इसके साथ उन्होंने लिखा है,"फिल्म 4 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।' जान्हवी कपूर और सनी कौशल की जोड़ी गाने में छा रही हैं। ‘तुम भी राही’ गाने का एक-एक सीन लोगों का दिल छू रहा है। वहीं ‘तुम भी राही’ गाने के बोल लोगों को गाना सुनने के लिए बार-बार बेताब कर रहे हैं। बता दें कि हाल ही में इस फिल्म ट्रेलर जारी हुआ था, जो काफी पसंद किया गया। बता दें कि जान्हवी कपूर और सनी कौशल के अलावा मनोज पाहवा भी अहम रोल में नजर आएंगे।
बता दें कि ‘तुम भी राही’ गाने को ए.आर.रहमान और शाशा तिरुपति ने गाया है। ए.आर.रहमान ने गाने को कम्पोज भी किया है। इसी के साथ जावेद अख्तर ने इसके बोल लिखे हैं। जानकारी के मुताबिक, यह फिल्म साल 2019 में आई मलयालम फिल्म ‘हेलेन’ का रीमेक है। फिल्म में जान्हवी कपूर नर्स की भूमिका में नजर आएंगी और इस फिल्म के जरिए वो पहली बार पापा बोनी कपूर के साथ काम कर रही हैं। ‘मिली’ 4 नवंबर 2022 को रिलीज होगी।
Bollywood Celebs: इन सितारों ने सहा अपने बच्चों को खोने का दर्द, बुरी तरह टूट गए थे सेलेब्स