फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Movies: बॉलीवुड फिल्मों की कहानियों से प्रेरित हुए हॉलीवुड निर्देशक, बनाए सुपरहिट फिल्मों के रीमेक

Mon, 15 Jan 2024 06:15 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: यशी पाल Updated Mon, 15 Jan 2024 06:15 PM IST
सार

हॉलीवुड निर्देशकों ने बॉलीवुड फिल्मों की कहानियों से प्रेरित होकर फिल्में बनाई हैं। इन फिल्मों में बॉलीवुड की कई बड़ी हिट फिल्में शामिल हैं। तो आइए जानते हैं उन हॉलीवुड फिल्मों के बारे में, जिन्हें बॉलीवुड से कॉपी किया गया है।

विज्ञापन
Just Go With It Delivery Man Leap Year Fear Pearl Harbor Hollywood Movies Copied From Bollywood
डर, जब वी मेट, विक्की डोनर - फोटो : अमर उजाला, ब्यूरो

बॉलीवुड के निर्देशक अक्सर साउथ फिल्मों की कहानी से प्रेरित होकर फिल्में बनाते हैं। 'वॉन्टेड', 'गजनी' और 'हेरा फेरी' जैसी फिल्में भी साउथ फिल्मों के रीमेक हैं। लेकिन क्या आप ऐसी फिल्मों के बारे में जानते हैं, जो हॉलीवुड निर्देशकों ने बॉलीवुड फिल्मों की कहानियों से प्रेरित होकर बनाई हैं। इन फिल्मों में बॉलीवुड की कई बड़ी हिट फिल्में शामिल हैं। तो आइए जानते हैं उन हॉलीवुड फिल्मों के बारे में, जिन्हें बॉलीवुड से कॉपी किया गया है। 

Just Go With It Delivery Man Leap Year Fear Pearl Harbor Hollywood Movies Copied From Bollywood
मैंने प्यार क्यों किया - फोटो : social media

मैंने प्यार क्यों किया 
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की फिल्म 'मैंने प्यार क्यों किया' वर्ष 2005 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इस फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ और सुष्मिता सेन नजर आईं थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ऐसी ही एक हॉलीवुड फिल्म भी है, जिसकी कहानी भाईजान की फिल्म की कहानी की तरह ही है। इस हॉलीवुड फिल्म का नाम ‘जस्ट गो विद इट’ है। 

यह भी पढ़ें: Ayodhya Ram Mandir: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का हिस्सा होंगे आयुष्मान, मिला कार्यक्रम का विशेष निमंत्रण

Just Go With It Delivery Man Leap Year Fear Pearl Harbor Hollywood Movies Copied From Bollywood
विक्की डोनर - फोटो : social media

विक्की डोनर 
आयुष्मान खुराना आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। अभिनेता ने वर्ष 2012 में फिल्म 'विक्की डोनर' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म की कहानी को दर्शकों के जरिए खूब सराहा गया। इस फिल्म की कहानी को साउथ ने ही नहीं हॉलीवुड में भी कॉपी किया गया। हॉलीवुड फिल्म का नाम ‘डिलिवरी मैन’ है, जिसकी कहानी आयुष्मान की कहानी से काफी मिलती-जुलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Just Go With It Delivery Man Leap Year Fear Pearl Harbor Hollywood Movies Copied From Bollywood
जब वी मेट - फोटो : social media

जब वी मेट 
शाहिद कपूर और करीना कपूर स्टारर फिल्म ‘जब वी मेट’ को भी हॉलीवुड ने कॉपी किया है। शाहिद कपूर की फिल्म की तरह ही हॉलीवुड की ‘लीप ईयर’ मूवी भी है। इन दोनों फिल्मों के बीच अंतर सिर्फ इतना है कि जहां आदित्य और गीत की कहानी पंजाब बैकग्राउंड पर फिल्माई गई है वहीं, लीप ईयर की स्टोरी आयरलैंड के कल्चर को दिखाती है।

यह भी पढ़ें: 12th Fail: विक्रांत मैसी की फिल्म का धमाल जारी, ओटीटी रिलीज के बाद भी सिमेमाघरों में प्रदर्शित हो रही फिल्म

विज्ञापन
Just Go With It Delivery Man Leap Year Fear Pearl Harbor Hollywood Movies Copied From Bollywood
डर - फोटो : social media

डर
90 के दशक की फिल्म 'डर' शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्मों में से एक है। दर्शकों को किंग खान की यह फिल्म बेहद पसंद आई थी। इस फिल्म में शाहरुख खान  ने एक सिरफिरे स्टॉकर का किरदार निभाया था, जो जूही चावला के प्यार में इस कदर पागल होते हैं कि अपने सीने पर चाकू से उनका नाम लिख लेते हैं। इसी फिल्म की कहानी की तरह ही एक हॉलीवुड मूवी भी है, जिसका नाम ‘फियर’ है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed