फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भाई की मेहंदी में राजकुमारी की तरह सजीं कंगना रणौत, इस आलीशान होटल में हो रहा शादी का जश्न

Wed, 11 Nov 2020 08:32 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Wed, 11 Nov 2020 08:32 PM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut Brother Akshat Wedding Haldi Mehendi Sangeet Photos
कंगना रणौत - फोटो : Twitter: @kanganateam

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत के काफी सुर्खियों में रहती हैं। कंगना इन दिनों अपने भाई अक्षत की शादी का जश्न मना रही हैं। कंगना के भाई अक्षय और रितु 12 नवंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों की डेस्टिनेशन वेडिंग राजस्थान के उदयपुर में शीश महल में हो रही है। शादी के फंक्शंस भी शुरू हो गए हैं।

Kangana Ranaut Brother Akshat Wedding Haldi Mehendi Sangeet Photos
भाई बहनों के साथ कंगना रणौत - फोटो : Twitter: @kanganateam

बुधवार को कंगना के भाई अक्षत की मेहंदी की रस्म हुई। जिसमें कंगना ने अपने भाई बहनों के साथ शामिल होकर जमकर मस्ती की। कंगना ने खुद अपने भाई अक्षत के हाथों पर मेहंदी लगाई। जिसकी तस्वीरें भी कंगना ने सोशल मीडिया पर साझा की है।

Kangana Ranaut Brother Akshat Wedding Haldi Mehendi Sangeet Photos
कंगना रणौत - फोटो : Twitter: @kanganateam

कंगना ने अक्षत के हाथ पर लगी मेहंदी दिखाते हुए तस्वीर अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए साझा की है। इस तस्वीर को साझा करते हुए कंगना ने लिखा, 'मेरे भाई के हाथों में छोटी सी आकाशगंगा मेरे द्वारा बनाई गई।' तस्वीर में दोनों दूल्हा- दुल्हन एकसाथ बैठे नजर आ रहे हैं। दोनों की जोड़ी भी बेहद खूबसूरत नजर आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut Brother Akshat Wedding Haldi Mehendi Sangeet Photos
कंगना रणौत - फोटो : Twitter: @kanganateam

वहीं बुधवार सुबह मेहंदी की रस्म के बाद शाम के समय संगीत सेरेमनी का आयोजन किया गया। संगीत में कंगना ने रोज गोल्ड कलर का लहंगा पहना। जिसमें वो बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। कंगना ने कुछ तस्वीरें साझा करते हुए लिखा 'भाई की शादी'।

विज्ञापन
Kangana Ranaut Brother Akshat Wedding Haldi Mehendi Sangeet Photos
कंगना रणौत के भाई की शादी - फोटो : द लीला पैलेस

बता दें कि कंगना रणौत बहन रंगोली चंदेल और भाई की होने वाली दुल्हन रितु के साथ मंगलवार को उदयपुर के मशहूर द लीला पैलेस के शीश महल होटल पहुंचीं। शादी से पहले इस होटल को खास तौर पर सजाया गया है। झील किनारे बसा यह होटल कितना आलीशान है इसका अंदाजा इससे लगा सकते हैं कि 2018 में मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की प्री वेडिंग सेरेमनी भी यही हुई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed