करिश्मा कपूर-करीना कपूर के कजिन और अभिनेता अरमान जैन शादी के बंधन में बंध गए हैं। अरमान ने अपनी मंगेतर अनीसा मल्होत्रा के साथ सात फेरे लिए। कपूर खानदान की इस शाही शादी में फिल्म, बिजनेस सहित तमाम क्षेत्रों की बड़ी हस्तियां पहुंचीं। इस दौरान अंबानी परिवार से लेकर बच्चन परिवार तक नजर आया।
कपूर खानदान के इस अभिनेता ने लिए सात फेरे, अंबानी-बच्चन परिवार समेत पहुंचीं कई हस्तियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरमान और अनीसा का परिवार कैमरे के सामने पोज देते हुए। तस्वीर में अरमान के माता-पिता रीमा जैन और मनोज जैन नजर आ रहे हैं। साथ ही अरमान के भाई आदर जैन भी खड़े हैं। दूसरी तरफ अनीसा के माता-पिता हैं। बता दें कि रीमा जैन राज कपूर की बेटी हैं। रीमा की शादी दिल्ली के बिजनेसमैन मनोज जैन से हुई है।
अरमान और अनीसा के लुक्स की बात करें तो अरमान ने सफेद रंग का वर्क किया हुआ शेरवानी कैरी किया। अनीसा ने लाल रंग का हैवी लहंगा पहना। शादी की रस्मों के दौरान दोनों ने खूब मस्ती की। जयमाल की रस्म के दौरान का एक वीडियो भी सामने आया है।
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on
शादी की सभी रस्मों के दौरान अंबानी परिवार ने हिस्सा लिया। अनिल अंबानी पत्नी टीना अंबानी के साथ पहुंचे। दोनों मेहंदी और संगीत सेरेमनी में भी आए थे।
शादी में मुकेश अंबानी तो नहीं दिखे लेकिन उनकी पत्नी नीता अंबानी बच्चों के साथ दिखीं। नीता अंबानी ने बेटी श्लोका के साथ पोज दिए। दूसरी तस्वीर में मुकेश-नीता के बेटे आकाश अंबानी और बहू श्लोका मेहता को देखा जा सकता है।