फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KGF Chapter 3: केजीएफ 3 में होने वाली है रॉकी भाई की गर्लफ्रेंड की वापसी? श्रीनिधि शेट्टी ने दिया बड़ा अपडेट

Fri, 07 Oct 2022 06:38 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Fri, 07 Oct 2022 06:38 PM IST
विज्ञापन
KGF Chapter 3 Srinidhi Shetty to return as rocky love interest reena in Yash starrer Prashanth Neel Film
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

'केजीएफ चैप्टर 2' साल 2022 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक है। फिल्म में कन्नड़ अभिनेता यश के रॉकी भाई के अवतार के दर्शकों ने काफी पसंद किया था। यह फिल्म देश ही नहीं विदेश में भी लोगों को काफी पसंद आई थी। फिल्म के पहले दोनों पार्ट को दर्शकों का बेशुमार प्यार मिला था और अब वे फिल्म के तीसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मेकर्स भी तीसरे पार्ट का एलान कर चुके हैं। वहीं, फिल्म से जुड़ा एक नया अपडेट सामने आया है।

KGF Chapter 3 Srinidhi Shetty to return as rocky love interest reena in Yash starrer Prashanth Neel Film
श्रीनिधि शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

'केजीएफ चैप्टर 2' में रॉकी की गर्लफ्रेंड रीना की भूमिका निभाने वालीं अभिनेत्री श्रीनिधि शेट्टी ने तीसरे पार्ट में अपने किरदार को लेकर बात की है। 'केजीएफ चैप्टर 2' के अंत में रीना की मौत हो जाती है और अब श्रीनिधि के एक जवाब से उनके फिल्म में होने की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है। दरअसल, श्रीनिधि शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक सेशन रखा था, जिसमें वह फैंस के सवालों के जवाब दे रही थीं। इसी में एक फैन ने पूछा, 'केजीएफ 3 में क्या आप होंगी? प्लीज हम रीना को केजीएफ 3 में वापस चाहते हैं।'

Adipurush 3D Teaser: हैदराबाद में ‘आदिपुरुष’ के टीजर ने जमाया रंग, 3डी टीजर देख प्रभास के प्रशंसक हुए लहालोट

KGF Chapter 3 Srinidhi Shetty to return as rocky love interest reena in Yash starrer Prashanth Neel Film
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

इस सवाल के जवाब में श्रीनिधि ने खुद की एक सेल्फी शेयर की और लिखा, 'हाहा लेकिन मुझे वास्तव में जवाब नहीं पता! हमें फिल्म के मुख्य से पता करना होगा और आप जानते हैं वो पीएन हैं।' पीएन से श्रीनिधि का मतलब 'केजीएफ चैप्टर 2' के निर्देशक प्रशांत नील है। श्रीनिधि के इस जवाब के बाद से फैंस भी इस कशमकश में हैं कि क्या वह फिल्म का हिस्सा होने वाली हैं।

Javed Akhtar: मिशेल ओबामा से ट्वीट कर जावेद अख्तर ने किया निवेदन, लिखा- मैं आपका कोई दीवाना फैन नहीं बल्कि

विज्ञापन
विज्ञापन
KGF Chapter 3 Srinidhi Shetty to return as rocky love interest reena in Yash starrer Prashanth Neel Film
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि एक इंटरव्यू के दौरान निर्देशक प्रशांत नील ने कहा था कि हमारे पास फिल्म के तीसरे भाग को लेकर एक विचार है। लेकिन अभी हम बड़ा ब्रेक लेना चाहते हैं और हम निश्चित रूप से इसे बनाने के लिए वापस आएंगे। ऐसे में 'केजीएफ चैप्टर 3' के लिए फैंस को अभी और इंतजार करना होगा। ज्ञात हो कि 'केजीएफ चैप्टर 2' इस साल 14 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

Double XL: बॉक्स ऑफिस पर कटरीना से टक्कर लेंगी सोनाक्षी सिन्हा, समाज को आइना दिखाने इस दिन आएगी डबल एक्सएल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed