बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा कीर्ति कुल्हारी इन दिनों अपने परिवार के साथ राजस्थान में खास समय बिता रही हैं। वह काफी समय से यहां सर्दियों का आनंद ले रही हैं। कीर्ति कुल्हारी वहां की अपनी कई तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। उन्होंने अब बाजरे की रोटी खाते हुए अपनी तस्वीरें साझा की हैं जो खूब वायरल हो रही है।
जमीन पर बैठकर खाना खाती हुई नजर आईं कीर्ति कुल्हारी, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कीर्ति कुल्हारी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अपने फैंस के लिए खास तस्वीरें और वीडियो भी साझा करती रहती हैं। कीर्ति कुल्हारी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें और वीडियो साझा किए हैं जिसमें वह जमीन पर बैठकर बाजरे की रोटी से खाना खाती हुई दिखाई दे रही हैं। तस्वीर और वीडियो में अभिनेत्री की मासी भी दिखाई दे रही हैं।
इन तस्वीरों और वीडियो के साथ कीर्ति कुल्हारी ने खास पोस्ट भी लिखा है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, 'बजरा रोटी लंच। मेरी सबसे बड़ी मासी और मेरी भाभी द्वारा बहुत प्यार से बनाया गया। मैं इन दो लोग की ताकत और धैर्य की काफी प्रशंसा करती हूं। उन्हें ज्यादा शक्ति मिले। मेरे गांव दौरे के दौरान यह सब प्राप्त हुआ। हैशटैग राजस्थान, नोट: राजस्थान की यात्रा के लिए सर्दियों का समय सबसे अच्छा है।'
सोशल मीडिया पर कीर्ति कुल्हारी का यह पोस्ट खूब वायरल हो रहा है। बात करें उनकी तस्वीरों की तो वह तस्वीरों में खाना खाती हुई और अपने करीबियो के साथ दिखाई दी रही हैं। सोशल मीडिया पर कीर्ति कुल्हारी की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। अभिनेत्री के कई फैंस उनकी तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ की कमेंट करके अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
आपको बता दें कि कीर्ति कुल्हारी बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत कॉमेडी फिल्म खिचड़ी: द फिल्म से की थी। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में अपने अभिनय का दम दिखाया। कीर्ति कुल्हारी को बॉलीवुड में असली पहचान फिल्म पिंक से मिली थी। उनकी यह फिल्म साल 2016 में आई थी।
पढ़ें: धनतेरस पर अंकिता लोखंडे ने साझा की खूबसूरत तस्वीरें, सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने इस तरह की तारीफ