फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भोजपुरी फिल्मों के बजट से भी ज्यादा है इन एक्टर्स की फीस, नंबर 1 पर पवन सिंह नहीं इस हीरो का है नाम

Sat, 19 May 2018 07:51 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 19 May 2018 07:51 AM IST
विज्ञापन
know all details about Top Highest Paid Bhojpuri Actors in Industry

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है और न ही भोजपुरी फिल्मों के हीरो। भोजपुरी सिनेमा की फिल्में भले ही ज्यादा बजट की नहीं लगती हो, लेकिन फिल्म में काम करने वाले एक्टर्स लाखों में फीस लेते हैं। भोजपुरी फिल्मों की खास बात रही है कि तमाम बड़े सिंगर्स ने गायकी के साथ-साथ एक्टिंग में भी हाथ आजमाया और उनका सिक्का भी एक्टिंग में चल पड़ा। भोजपुरी फिल्मों में आज भी मनोज तिवारी, रवि किशन जैसे नाम हिट हैं लेकिन कुछ नाम ऐसे भी हैं जिन्होंने कम समय में ही एक्टिंग की दुनिया में महारत हासिल कर ली है। आइए जानते हैं भोजपुरी के इन टॉप एक्टर्स के बारे में....।

know all details about Top Highest Paid Bhojpuri Actors in Industry
dinesh lal yadav - फोटो : twitter
दिनेश लाल यादव 
सुपर हिट गानों और फिल्मों के पर्याय बन चुके लकी एक्टर दिनेश लाल यादव ने कम समय में ही अपनी पहचान बना ली है। ‘निरहुआ’ आज सुपरस्टार बन चुके हैं और भोजपुरी फिल्मों और म्यूजिक एल्बम के बेताज बादशाह बने हुए हैं। भोजपुरी सिनेमा में यह उनकी लोकप्रियता ही है जिसकी वजह से वे ‘बिग बॉस 6’ में नजर आए थे और उन्होंने अपने अंदाज से काफी लोकप्रियता भी हासिल की थी। 2003 में दिनेश लाल यादव का म्यूजिक एल्बम ‘निरहुआ सटल रहे’ आया इस एल्बम ने इतनी लोकप्रियता हासिल की कि दिनेश लाल यादव के नाम के साथ ‘निरहुआ’ जुड़ गया। दिनेश लाल यादव एक फिल्म के लिए 35 से 40 लाख रुपये लेते हैं।
 
know all details about Top Highest Paid Bhojpuri Actors in Industry
- फोटो : twitter
खेसारी लाल यादव
भोजपुरी के कुछ एक्टर ऐसे भी हैं, जिनके सिर्फ नाम से ही फिल्में चल जाती हैं उन्हीं में से एक हैं भोजपुरी एक्टर और सिंगर खेसारी लाल यादव। फिलहाल भोजपुरी इंडस्ट्री में खेसारी सबसे अधिक मांग वाले अभिनेता हैं। फिल्मों के मामलों में वह बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार से भी आगे हैं। पिछले साल उनकी 6 फिल्में रिलीज हुईं। पहली फिल्म 'साजन चले ससुराल' के लिए खेसारी को 11 हजार रुपए मिले थे। इसके बाद खेसारी की कई फिल्में आईं। वह अब तक 70 से अधिक फिल्मों में काम कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
know all details about Top Highest Paid Bhojpuri Actors in Industry
- फोटो : twitter
रितेश पांडेय
एक्टर और सिंगर रितेश पांडेय भोजपुरी फिल्म जगत का एक मशहूर नाम है। रितेश बहुत ही जल्द अपनी अावाज और अभिनय से लोगों के दिल में जगह बनाने में कामयाब रहे और यही वजह है कि यूट्यूब पर उनके गाने का वीडियो काफी पसंद किया जाता है। रितेश पांडेय का एक गाना 'पियवा से पहिले' ने खूब घूम मचाई थी। खबरों की मानें को एक फिल्म के लिए रितेश 15 से 20 लाख रुपये चार्ज करते हैं।
विज्ञापन
know all details about Top Highest Paid Bhojpuri Actors in Industry
राकेश मिश्रा - फोटो : twitter
राकेश मिश्रा
जैसा कि भोजपुरी इंडस्ट्री में होता आया है सिंगिंग से लोगों का दिल जीतने वाले राकेश मिश्रा पहले सिंगर थे। बाद में फिल्म 'प्रेम दीवानी' से वो एक्टिंग फील्ड में आ गए। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस रानी चटर्जी और स्मृति सिन्हा थीं।  राकेश मिश्रा ने कम समय में ही भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में एक खास पहचान बना ली है। राकेश एक फिल्म के लिए 5 से 10 लाख चार्ज करते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed