फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोविंदा की पत्नी पर कश्मीरा शाह का पलटवार: पूछा- कौन है सुनीता, जिनके पास खुद टैलेंट नहीं होता वो दूसरों की बुराई करते हैं

Sat, 11 Sep 2021 04:30 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Sat, 11 Sep 2021 04:30 PM IST
विज्ञापन
krushna abhishek wife kashmera shah reacts on tiff with govinda says who is sunita ahuja
कश्मीरा शाह, सुनीता आहूजा - फोटो : instagram

गोविंदा और कृष्णा अभिषेक के परिवार के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। कृष्णा अभिषेक ने द कपिल शर्मा शो में आने के बाद ये बयान दिया था कि वो उस एपिसोड का हिस्सा नहीं बनेंगे जिसमें गोविंदा आ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि दोनों पार्टी ही ये चाहती हैं। कृष्णा की इन बातों का जवाब देते हुए गोविंदा की पत्नी सुनीता ने कृष्णा को काफी खरी-खोटी सुनाई और साथ ही कहा कि वह उनकी शक्ल नही देखना चाहती। सुनीता आहूजा यही पर नहीं रुकी उन्होंने कहा कि कृष्णा की प्रतिभा गोविंदा का नाम लेने तक ही सीमित है।



कश्मीरा शाह ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

गोविंदा की पत्नी सुनीता द्वारा मीडिया में दिए गए बयान के बाद अब इस पूरे विवाद पर अब कृष्णा की पत्नी कश्मीरा की प्रतिक्रिया सामने आई है। एक मीडिया चैनल से खास बातचीत में जब कश्मीरा से सुनीता आहूजा के बयान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा, ‘इस पूरे फसाद में मुझे दो पैसों की दिलचस्पी नहीं है। मेरे लिए बीते पांच सालों से ये लोग कोई मायने नहीं रखते। आप देखेंगे तो मैंने इनके बारे में लंबे समय से कोई बात नहीं की है और न ही मैं करना चाहती हूं।

krushna abhishek wife kashmera shah reacts on tiff with govinda says who is sunita ahuja
कश्मीरा शाह, सुनीता आहूजा - फोटो : instagram

सोशल मीडिया पर मिल गया जवाब

कश्मीरा ने आगे मीडिया चैनल से खास बातचीत में कहा, ‘मेरे पास इन्हें देने के लिए करारा जवाब है, लेकिन मैं देना नहीं चाहती। सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें खुद ही जवाब दे रहे हैं। वो बुरी तरह ट्रोल हो रही हैं। उन्होंने कहा था कृष्णा के पास प्रतिभा नहीं है। ये वही लोग बोल सकते हैं जिन्हें टैलेंट की पहचान न हो और खुद भी उनमें कोई टैलेंट न हो। ऐसे ही लोग दूसरों को अपने से कम आंकते हैं और बुरा बोलते हैं, जिन्होंने दुनिया में कुछ न किया हो’।

krushna abhishek wife kashmera shah reacts on tiff with govinda says who is sunita ahuja
कश्मीरा शाह, सुनीता आहूजा - फोटो : instagram

एक्टर की जिंदगी निजी नहीं होती  

सुनीता आहूजा के निजी मामले के बयान पर भी कश्मीरा शाह ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अभिनेता या अभिनेत्री की जिंदगी निजी नहीं होती। उन्होंने कहा, ‘जब आप एक्टर बनते हैं तो आपकी जिंदगी निजी नहीं रह जाती, पब्लिक हो जाती है। आपको अपने जीवन में हर चीज के लिए तैयार होना पड़ता है। अगर लोग आपके नाम पर कोई जोक लिखते हैं या बनाते हैं तो आप सब कहोगे कि उनकी वजह से करियर बना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
krushna abhishek wife kashmera shah reacts on tiff with govinda says who is sunita ahuja
कश्मीरा शाह, सुनीता आहूजा - फोटो : instagram

बुरे वक्त में नहीं दिया था साथ

कश्मीरा शाह ने अपनी नाराजगी जाहिर करते मीडिया चैनल से खास बातचीत में कहा, ‘पहले मुझे इनकी बातों का फर्क पड़ता था, लेकिन ये मेरे दिल से उस वक्त उतर गए, जब मेरे बच्चों तक को देखने नहीं आए। तबसे लेकर अब तक मैंने उनसे कोई बात नहीं की। मेरी बात उनसे पूरी तरह बंद है’। कश्मीरा ने कहा, ‘परिवार वो होता है जो बुरे वक्त में आपके साथ खड़ा होता है और ये लोग नहीं थे।

विज्ञापन
krushna abhishek wife kashmera shah reacts on tiff with govinda says who is sunita ahuja
कश्मीरा शाह, सुनीता आहूजा - फोटो : instagram

कौन हैं सुनीता आहूजा

कश्मीरा शाह ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए पूछा सुनीता कौन है। उन्होंने कहा, ‘क्या पता उस एपिसोड में कृष्णा की जरूरत न हो, उनके बारे में फालतू बाते करते हैं। लेकिन अब इन्हें ये कौन समझाए। अगर आपको मुझसे पूछना है तो कटरीना प्रियंका के बारे में पूछिए, सुनीता कौन है। मेरी खुद की पहचान है मैंने खुद फिल्म जगत में नाम कमाया है। मेरे को किसी की पत्नी के रूप में नहीं जाना जाता’। बता दें कि इस पूरे विवाद की शुरुआत कश्मीरा शाह के एक ट्वीट से ही हुई थी। 3 साल पहले की बात है जब कश्मीरा शाह ने एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने 'पैसों के लिए डांस करने वाले कुछ लोगों' को लेकर ट्वीट किया था। सुनीता को लगा कि वह ट्वीट उनके पति गोविंदा के लिए था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed