फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जन्मदिन: पहली फिल्म हुई हिट लेकिन फिल्मी दुनिया से दूर हुआ ये अभिनेता, संजय दत्त से है खास रिश्ता

Sun, 11 Jul 2021 07:12 AM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Sun, 11 Jul 2021 07:12 AM IST
विज्ञापन
Kumar Gaurav Birthday Special: Know About Love Story Actor's Life And Relationship With Sanjay Dutt
कुमार गौरव - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय सिनेमा के दिग्गज अदाकार राजेंद्र कुमार के घर में 11 जुलाई 1960, को कुमार गौरव का जन्म हुआ। कुमार गौरव के बचपन का नाम मनोज तुली था। कुमार गौरव अपने पिता राजेंद्र कुमार के नक्शे कदम पर चले लेकिन वो उनकी तरह रुपहले पर्दे पर खास चमक नहीं बिखेर सके। हालांकि, कुमार गौरव की पहली फिल्म 'लव स्टोरी' आज भी बॉलीवुड की सबसे सुनहरी प्रेम कहानी वाली फिल्मों में से एक है। कुमार की पहली फिल्म उनके पिता ने ही प्रोड्यूस की थी और फिल्म में भी उनके साथ नजर आए। पहली ही फिल्म से कुमार ने सफलता का वह मुकाम हासिल किया जिसे पाने के लिए एक्टर्स को कई सालों तक इंतजार करना पड़ता है। तो इस तरह से कुमार टॉप एक्टर्स की लिस्ट में तो शुमार हुए लेकिन फिर भी उनका करियर अच्छा नहीं चला। 11 जुलाई को कुमार अपना जन्मदिन मनाते हैं और इस मौके पर हम आपको उनके बारे में कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं...



कुमार की स्टाइल को लोग करते थे कॉपी
पहली फिल्म के हिट होते ही वह उस दौर के हिट एक्टर्स की लाइन में खड़े हो गए। फिल्म में ना केवल कुमार की एक्टिंग की तारीफ हुई बल्कि लोग उनके स्टाइल को भी कॉपी करने लगे। कुमार गौरव भले ही आज फिल्म इंडस्ट्री से दूर हैं लेकिन वो करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। 

Kumar Gaurav Birthday Special: Know About Love Story Actor's Life And Relationship With Sanjay Dutt
कुमार गौरव - फोटो : सोशल मीडिया

कुमार गौरव की पहली फिल्म हिट होने के बाद धीरे-धीरे उनका करियर ढलान पर आ गया। एक दिन ऐसा आया कि वह हमेशा के लिए बड़े पर्दे से गायब हो गए। ताज्जुब की बात है कि पिता राजेंद्र कुमार का स्टारडम इतना था कि उन्हें 'जुबली कुमार' के नाम से जाना जाता था उनका बेटा अचानक ही गुमनामी के अंधकार में खो गया।

Kumar Gaurav Birthday Special: Know About Love Story Actor's Life And Relationship With Sanjay Dutt
कुमार गौरव - फोटो : सोशल मीडिया

सिनेमा जगत में अक्सर ऐसा देखा जाता है कि स्टारडम जाने के बाद एक्टर्स की हालत कुछ ठीक नहीं रहती। वहीं कुमार गौरव ने अपने आप पर किसी चीज को हावी नहीं होने दिया। कुमार गौरव बेशक अपने पिता जैसे सुपरस्टार नहीं बन पाए लेकिन कुमार गौरव ने अपनी एक अलग पहचान बना ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kumar Gaurav Birthday Special: Know About Love Story Actor's Life And Relationship With Sanjay Dutt
कुमार गौरव - फोटो : सोशल मीडिया

कुमार का सिक्का भले ही इंडस्ट्री में न चला हो लेकिन उन्हें किसी बात का मलाल नहीं है। आज कुमार गौरव बहुत बड़े बिजनेसमैन हैं। उनका मालदीव में ट्रेवल बिजनेस है। इसके साथ ही कुछ कंस्ट्रक्शन का कारोबार भी है। कुमार गौरव अपनी बिजनेस लाइफ में काफी खुश हैं और उन्हें फिल्मों से दूर रहने का कोई मलाल नहीं है। इस बात का जिक्र वह एक इंटरव्यू में भी कर चुके हैं। कुमार गौरव ने इंटरव्यू में कहा था कि 'मुझे किसी चीज का कोई मलाल नहीं है। आप कुछ पाते हो और कुछ खोते हो। यही प्रोफेशनल जिंदगी होती है।' 

विज्ञापन
Kumar Gaurav Birthday Special: Know About Love Story Actor's Life And Relationship With Sanjay Dutt
कुमार गौरव, नम्रता दत्त, संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया

इसके अलावा कुमार गौरव का एक्टर संजय दत्त के साथ भी गहरा रिश्ता है। रिश्ते में संजय दत्त और कुमार गौरव जीजा साले लगते हैं। 80 के दशक में जब संजय दत्त नशे की लत की गिरफ्त में आकर अपना करियर दांव पर लगा चुके थे, तब कुमार गौरव ने संजय दत्त के गिरते हुए करियर को संभालने के लिए फिल्म 'नाम' बनाई थी। इस फिल्म का आइडिया महेश भट्ट का था और इसे डायरेक्ट भी उन्होंने ही किया था। फिल्म 'नाम'  के साथ संजय दत्त ने अपने करियर को वापस पटरी पर लाने का प्रयास किया। ये फिल्म बड़ी हिट साबित हुई। इस फिल्म में संजय दत्त के अभिनय को काफी पसंद किया गया। फिल्म 'नाम' के आने से दो साल पहले ही कुमार गौरव ने संजय दत्त की बहन नम्रता दत्त से शादी की थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed