आज सिनेमा के दिग्गज गायकों में शुमार मोहम्मद रफी की 40वीं पुण्यतिथि है। इस मौके पर रफी के कई फैंस और सितारों ने गायक को याद किया और सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी। लेकिन इस बीच स्वर कोकिला लता मंगेशकर और धर्मेंद्र ने भी रफी को याद करते हुए अपने जज्बात जाहिर किए।
मोहम्मद रफी की पुण्यतिथि पर भावुक हुए लता मंगेशकर और धर्मेंद्र, लिखी ये बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लता मंगेशकर ने मोहम्मद रफी को याद करते हुए कुछ बेहद खास तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं। लता मंगेशकर ने कुल तीन थ्रोबैक तस्वीरें साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, 'आज महान गायक मोहम्मद रफी की पुण्यतिथि है। मैं उनको याद कर विनम्र अभिवंदन करती हूं।' लता मंगेशकर के इस पोस्ट को उनके फैंस ने भी काफी पसंद किया।
Aaj mahan gayak Mohammed Rafi sahab ki punyatithi hai. Main unki yaad ko vinamra abhivadan karti hun. pic.twitter.com/sZLdX1Jeme
लता मंगेशकर के अलावा बॉलीवुड के ही- मैन कहलाने वाले धर्मेंद्र देओल ने भी सोशल मीडिया पर अपने जज्बात जाहिर किए। धर्मेंद्र ने अपनी फिल्म नीला आकाश के एक गाने का अंश ट्विटर पर साझा किया। 'आखिरी गीत मोहब्बत का' गाने को साझा करते हुए धर्मेंद्र ने कैप्शन में लिखा, 'रफी साहब को बिछड़े 40 साल हो चले, यादें, उनकी हमेशा जुड़ी रहेंगी।'
बता दें कि धर्मेंद्र ने जो गीत सोशल मीडिया पर साझा किया उसको मोहम्मद रफी ने ही अपनी आवाज दी थी। 1965 में रिलीज हुई फिल्म नीला आकाश के इस गाने को आज भी काफी लोग पंसद करने वाले हैं। याद दिला दें कि फिल्म नीला आकाश का निर्देशन राजेन्द्र भाटिया ने किया था।
Rafi sahab ko bichhde 40 saal ho chale ....yaaden un ki hameesha hameesha judi rahengi...... pic.twitter.com/ecbyKXhhfB
मोहम्मद रफी का जन्म पंजाब के कोटला सुल्तान सिंह गांव में 24 दिसंबर 1924 को हुआ था। हाजी अली मोहम्मद के परिवार में जन्मे मोहम्मद रफी छह भाई बहनों में दूसरे नंबर पर थे। उन्हें घर में फीको कहा जाता था। गली में फकीर को गाते सुनकर रफी ने गाना शुरू किया था। 31 जुलाई 1980 को मोहम्मद रफी ने दुनिया को अलविदा कह दिया था। हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया था।
पढ़ें: सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं अमिताभ और अभिषेक, बिग बी को याद आया गुजरात तो जूनियर बच्चन ने साझा की खास तस्वीर