अभिनेत्री मल्लिका दुआ की मां का कोरोना से निधन हो गया है। चिन्ना दुआ ने 56 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। बता दें इस बात की जानकारी मल्लिका दुआ के पिता वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ ने सोशल मीडिया के जरिये दी है। चिन्ना दुआ का असली नाम पद्मावती दुआ था। चिन्ना एक डॉक्टर, सिंगर और एक व्लॉगर भी थीं। यह खबर सुनने के बाद लोग परिवार जनों को सांत्वना दे रहे हैं।चिन्ना और विनोद दुआ मई में ही कोरोना संक्रमित हो गए थे जिसके बाद दोनों को गुरुग्राम के मेदांता अस्पतला में भर्ती कराया गया था। उसी दिन से लगातार विनोद दुआ अपनी और चिन्ना की हेल्थ अपडेट सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे थे। वहीं मल्लिका ने भी लोगों से उनके माता-पिता के लिए दुआएं करने की गुजारिश की थी।
पांच खबरें: मल्लिका दुआ की मां का निधन और शिल्पा के पति राज कुंद्रा ने पूर्व पत्नी को लेकर किए खुलासे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के स्टाइल और लुक्स के सभी दीवाने हैं। इसके साथ ही शिल्पा राज कुंद्रा के साथ अपनी शादी को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। यह तो सभी जानते ही हैं कि राज की यह दूसरी शादी है और शिल्पा पर होम ब्रेकर का इल्जाम लगता है। यह इल्जाम कोई और नहीं बल्कि राज की पहली पत्नी कविता ही लगाती हैं। कविता ने कई बार यह कहा है कि शिल्पा की वजह से उनका घर टूटा है लेकिन इस बार राज कुंद्रा की तरफ से एक अलग ही बात सामने आई है।
खुलासा: शिल्पा शेट्टी को 'होम ब्रेकर' बताए जाने पर पति राज कुंद्रा का बयान, बोले- एक्स वाइफ कविता का था अफेयर
एक्टर पर्ल वी पुरी (Pearl V Puri) मामले में हर रोज चौंकाने वाली बातें सामने आ रही हैं। पर्ल वी पुरी को एक नाबालिग लड़की से रेप के आरोप में 4 जून को गिरफ्तार किया गया था। फिलहाल पर्ल 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में हैं। आए दिन मामले में नई कड़िया जुड़ती नजर आ रही हैं। हाल ही में रेप पीड़िता की मां ने एक बयान जारी किया था जिसमें उन्होंने पर्ल को निर्दोष बताया था और कहा कि पीड़िता के पिता उन्हें झूठे आरोपों में फंसा रहे हैं। इसके बाद अब पीड़िता के पिता ने भी अपनी बात रखी है।
पर्ल वी पुरी मामला: 'झूठ नहीं बोल रही बेटी, तस्वीर देखकर पहचान गई थी', पीड़िता के पिता का बयान
कोरोना की दूसरी लहर ने इस बार देश को बहुत प्रभावित किया है। हालांकि पिछले दिनों की तुलना में केस कुछ कम हुए हैं, लेकिन ये महामारी अभी खत्म नहीं हुई है। कोरोना की दूसरी लहर ने बहुत से लोगों की जान ली है और कई परिवार बर्बाद हो गए। आम जनता के साथ साथ मनोरंजन जगत के सेलेब्स ने भी इस महामारी में अपनों को खो दिया। हाल ही में मशहूर यूट्यूबर भुवन बाम ने बताया कि कोरोना के कारण हुई जटिलताओं के चलते उनके माता-पिता इस दुनिया से चले गए।
अवसान: कोरोना के कारण भुवन बाम के माता-पिता का निधन, कहा- अब कुछ भी पहले जैसा नहीं रहेगा
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) अक्सर लाइमलाइट का हिस्सा बनी रहती हैं। जब से उन्होंने अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया है उसके बाद से तो आए दिन उनसे जुड़ी अपडेट सामने आती रहती हैं। साथ ही करीना दूसरी बार मां बनने के बाद काम करने के लिए तैयार हैं। इससे पहले कि करीना स्क्रीन पर नजर आतीं, लोगों ने उनको निशाने पर ले लिया है। सिर्फ इतना ही नहीं, ट्विटर पर करीना को बॉयकॉट करने की मांग भी उठ रही है।
ट्रोल: करीना को 'सीता' के रोल के ऑफर पर सोशल मीडिया का ‘लंका कांड’, ट्रोलर्स ने गिनाईं ये सारी अतरंगी बातें