{"_id":"5c7ce2b3bdec22738d0b77ce","slug":"mukesh-ambani-house-antilia-decorated-for-akash-shloka-wedding-ceremony","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अंबानी के बेटे की शादी के लिए इस थीम पर सजा एंटीलिया, देखिए देश की सबसे शाही शादी का पूरा शेड्यूल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अंबानी के बेटे की शादी के लिए इस थीम पर सजा एंटीलिया, देखिए देश की सबसे शाही शादी का पूरा शेड्यूल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रियंका भल्ला
Updated Mon, 04 Mar 2019 02:12 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
akash ambani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मुकेश अंबानी के परिवार में पिछले 15 दिन से बेटे आकाश की शादी का जश्न चल रहा है । आकाश अपनी बचपन की दोस्त श्लोका मेहता संग 9 मार्च को सात फेरे लेंगे । कुछ दिन पहले आकाश-श्लोका का प्री वेडिंग सेलिब्रेशन स्विट्जरलैंड में हुआ था । इसमें बॉलीवुड के कई बड़े सितारे पहुंचे थे ।
2 of 6
antilia
सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए । अब अंबानी परिवार के मुंबई स्थित घर एंटीलिया में शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। एंटीलिया की कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं । घर को राधा-कृष्ण थीम पर सजाया जा रहा है ।
वीडियो देख ऐसा लग रहा है मानो किसी फिल्म का भव्य सेट लगा गया हो। घर की सजावट फूलों और लाइट से की गई है। इनविटेशन कार्ड के मुताबिक, माला और मेहंदी का फंक्शन 7 मार्च को NSCI वर्ली में होगा । शादी में बॉलीवुड, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स इंडस्ट्री के सेलेब्रिटीज पहुंच सकते हैं ।
बता दें कि इससे पहले स्विट्जरलैंड के सेंट मॉरिट्ज (St Moritz) में प्री वेडिंग सेलिब्रेशन हुआ । सेंट मॉरिट्ज के सबसे महंगे होटल बैडरट पैलेस (badrutt palace) में इस पार्टी का आयोजन किया गया था ।
पार्टी में अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा, रणबीर कपूर, आमिर खान, शाहरुख खान, आलिया भट्ट और करण जौहर जैसे बड़े सितारे पहुंचे थे । स्विट्जरलैंड जाने से पहले अंबानी फैमिली के मुंबई स्थित घर पर गरबा नाइट हुई थी। इसमें फाल्गुनी पाठक ने परफॉर्म किया था। गरबा नाइट की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। खबरों की मानें तो शादी मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में होगी ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।