{"_id":"5bdaa2ddbdec2269a2078645","slug":"padmini-kolhapure-birthday-because-of-one-rape-scene-people-called-her-adult-actress","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"15 की उम्र में इस हीरोइन ने दिया पहला न्यूड सीन, सुपरहिट भी हुईं पर लग गया करियर पर धब्बा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
15 की उम्र में इस हीरोइन ने दिया पहला न्यूड सीन, सुपरहिट भी हुईं पर लग गया करियर पर धब्बा
Thu, 01 Nov 2018 12:55 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 01 Nov 2018 12:55 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Padmini Kolhapure
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
80 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरी की खूबसूरती का उस दौर में हर कोई दीवाना था। बहुत ही कम लोग इस बात को जानते हैं कि एक्टिंग के अलावा पद्मिनी एक अच्छी गायिका भी हैं। बतौर चाइल्ड एक्ट्रेस पद्मिनी ने यादों की बारात, किताब और दुश्मन दोस्त फिल्म में कोरस सिंगर के तौर पर गाना गाया था। इसके बाद पद्मिनी ने अपनी फिल्मों में गाना शुरू किया जिसमें 'विधाता', 'सात सहेलियां', 'हम इंतजार करेगा' और 'सड़क छाप' फिल्में शामिल है। 'प्रेम रोग' फिल्म से पद्मिनी का नाम बॉलीवुड की हिट हीरोइनों की लिस्ट में शामिल हो गया था। इस बीच पद्मिनी ने एक ऐसा रेप सीन किया था जिसका असर उनके करियर पर काफी खराब पड़ा। तो तलिए पद्मिनी कोल्हापुरी के 53वें जन्मदिन पर आपको उस सीन की पूरी कहानी बताते हैं।
2 of 5
Padmini Kolhapure
- फोटो : twitter
साल 1982 में पद्मिनी कोल्हापुरी की 'प्रेम रोग' फिल्म रिलीज हुई थी। इस फिल्म को राज कपूर ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म में पद्मिनी ने एक ऐसी लड़की का रोल निभाया था जो कम उम्र में विधवा हो जाती है। इस फिल्म ने पद्मिनी को रातोंरात स्टार बना दिया था। यहां तक कि राज कपूर को बेस्ट डायरेक्टर फिल्म फेयर का अवार्ड भी मिला था। सुपरहिट फिल्म के बावजूद पद्मिनी ने फिल्मों में कुछ ऐसे सीन दिए थे जिसकी वजह से उन्हें लोग एडल्ट एक्ट्रेस तक बुलाने लगे थे।
3 of 5
Padmini Kolhapure
- फोटो : twitter
करियर के शुरुआती दौर में पद्मिनी ने 1980 में रिलीज फिल्म गहराई में एक न्यूड सीन देकर तहलका मचा दिया था। इसके बाद बी आर चोपड़ा की फिल्म 'इंसाफ का तराजू' में दुष्कर्म सीन ने बवाल मचा दिया था। उस वक्त पद्मिनी की उम्र महज 15 साल थी। इस फिल्म में उनके साथ जीनत अमान और राज बब्बर मुख्य किरदार में थे। इस फिल्म में पद्मिनी का रोल नाबालिक लड़की का था। इस फिल्म में पद्मिनी ने राज बब्बर के साथ दुष्कर्म सीन दिया था। यह सीन करीब 7 से 8 मिनट लंबा था। इस सीन पर काफी विवाद हुआ था और पद्मिनी की छवि पर काफी असर पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Padmini Kolhapure
- फोटो : twitter
इस एक सीन के बाद पद्मिनी कोल्हापुरी को लोग एडल्ड एक्ट्रेस के तौर पर देखने लगे थे। इस दुष्कर्म सीन के बाद पद्मिनी ने कभी भी इस तरह से सीन फिल्मों में नहीं दिए। पद्मिनी ने बॉलीवुड में कई सारी हिट फिल्में दी है जिसकी वजह से उन्हें आज भी याद किया जाता है। इन फिल्मों में प्यार झुकता नहीं, आज का दौर, सौतन, नया कदम, वो सात दिन, प्यारी बहना जैसी फिल्में शामिल है।
विज्ञापन
5 of 5
Padmini Kolhapure
- फोटो : twitter
पद्मिनी कोल्हापुरी की और श्रद्धा कपूर का रिश्ता काफी खास है। दरअसल, पद्मिनी की बहन शिवांगी की शादी शक्ति कपूर से हुई है जिस वजह से पद्मिनी कोल्हापुरी श्रद्धा कपूर की मौसी हैं। कहा जाता है कि इन दोनों के बीच की बॉडिंग काफी अच्छी है। यहां तक कि अक्सर वह अपनी मौसी के साथ दिखाई भी देती हैं। आपको बता दें, पद्मिनी कोल्हापुरी ने साल 1986 में शादी की थी। पद्मिनी ने फिल्म प्रोड्यूसर प्रदीम शर्मा के साथ लव मैरिज की है। इन दोनों का रिश्ता परिवार को पसंद नहीं था जिस वजह से दोनों ने भाग कर शादी की थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।