बॉलीवुड में सफलता की गारंटी माने जाने वाले गोविंदा (Govinda) की हाल ही में एक लो बजट फिल्म 'रंगीला राजा' (Rangeela Raja) रिलीज हुई। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक के अच्छे रिव्यू नहीं मिले हैं। 18 जनवरी को रिलीज हुई ये फिल्म ओपनिंग वीक में 10 से 15 लाख तक का ही कलेक्शन कर पाई। फिल्म को पहलाज निहलानी (Pahlaj Nihalani) ने डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया है।
कई विवादों के बावजूद रंगीला राजा बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई। फिल्म के नाकामयाब होने पर फिल्म के डायरेक्टर पहलाज निहलानी ने कहा है कि इंडस्ट्री के लोग मुझे और गोविंदा को खत्म कर देना चाहते हैं। इंडस्ट्री को इन दिनों ग्लैमरस माफिया चला रहे हैं। वो सब साथ सोते हैं, खाते हैं और साथ में फिल्में करते हैं।
3 of 5
Rangeela Raja
- फोटो : instagram
पहलाज निहलानी ने कहा इंडस्ट्री में मेरे और गोविंदा के सबसे ज्यादा दुश्मन भरे हुए हैं। उन्हीं की वजह से मेरी फिल्म को थियेटर्स नहीं मिले। मेरे सेंसर बोर्ड में काम करने के तरीके की वजह से अब भी मुझे टार्गेट किया जा रहा है और अब मेरी वजह से मेरी फिल्म के हीरो गोविंदा को भी टार्गेट किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि जल्द वो गोविंदा के साथ दोबारा फिल्म बनाएंगे और साबित कर देंगे कि दोनों आज भी कितने सफल हैं।
4 of 5
Govinda
- फोटो : Rangeela Raja Film
गोविंदा की बात करें तो इनकी पिछली फिल्में 'मैं तेरा हीरो' और 'फ्राइडे' भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। गोविंदा की इस फिल्म को समीक्षकों की ओर से 0 (जीरो) स्टार मिले हैं। उनकी मानें तो यदि आपको गोविंदा से प्यार है तो यह फिल्म कतई ना देखें।
इस फिल्म में विजय माल्या के देश और विदेश में किए गए फ्रॉड और उनकी जीवनशैली को दर्शकों के सामने पेश किया गया है। फिल्म में विजय माल्या का किरदार गोविंदा ने निभाया है। निहलानी और गोविंदा ने 31 साल पहले फिल्म 'इल्जाम' में साथ काम किया था। इस फिल्म में गोविंदा के साथ तीन नई एक्ट्रेसेस ने डेब्यू किया है।