बिग बॉस एक्स कंटेस्टेंट और एक्ट्रेस पायल रोहतगी का विवादों में रहना कोई नई बात नहीं है। वह अक्सर अपने ट्वीट्स को लेकर खबरों में रहती हैं। बीते दिनों पायल ने धारा 370 को लेकर ट्वीट किया था जिसके बाद काफी बवाल मचा था। इस बार पायल ने आलिया भट्ट और उनकी मां सोनी राजदान को निशाने पर लिया है।
आलिया भट्ट-सोनी राजदान पर भड़कीं पायल रोहतगी, कहा-दोनों को देश छोड़ना पड़ेगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनी राजदान ने ट्वीट कर जुनैद की मौत को मॉब लिंचिंग और बीफ मामले से जोड़ते हुए कहा था कि मतदान करने से पहले जुनैद केस के बारे में जरूर सोचें। इस पर पायल रोहतगी ने वीडियो के जरिए जवाब देते हुए कहा कि जुनैद मामले की यह जानकारी गलत है और सोनी राजदान नफरत फैला रही हैं, वह तो खुद एक ब्रिटिश मुसलमान हैं।
Why this Kolaveri #BritishMuslims with innocent Indians 😜 #VoteForIndia #AayegaToModiHi #PayalRohatgi pic.twitter.com/30RFJ1zsjg
'जुनैद नाम के लड़के को ट्रेन में सीट शेयर करने के नाम पर हुए बवाल में लिंचिंग किया गया था, जबकि जुनैद की मौत ट्रेन में यात्रा कर रहे उन लोगों से फाइट के दौरान हुई थी, जो लोग उनके साथ यात्रा कर रहे थे, मामला सीट शेयरिंग का ही था, लिंचिंग या बीफ का नहीं। हमारे देश में सोनी राजदान जैसे कुछ ऐसे लोग हैं, जो भारतीय नागरिक न होने के बावजूद भी भड़काऊ ट्वीट करते हैं।'
'सोनी राजदान और आलिया भट्ट दोनों ही भारत में वोट नहीं कर सकते हैं। लेकिन वह कह रही हैं कि वोट करते समय जुनैद को याद रखें, वह जुनैद जो आपसी झगड़े के दौरान गुजर गया था, जो की ठीक बात नहीं थी, जुनैद की मौत को वह जबरदस्ती लिंचिंग और बीफ से जोड़कर दिखाने की कोशिश कर रही हैं। लोकसभा इलेक्शन की पोलिंग शुरू हो गई है, जिनको सच्चाई नहीं पता, वह इस तरह के भड़काऊ और गलत जानकारी वाले ट्वीट से अपना विचार बदल सकते हैं।'
पायल ने आगे कहा- कुछ दिन पहले अमित शाहजी ने कहा था कि देश में एनआरसी लागू करेंगे, जिसके बाद अवैध मुसलामानों को भारत से निकाल दिया जाएगा। शायद अमित शाह के इस फैसले की वजह से सोनी राजदान इस तरह के ट्वीट कर नफरत फैलाने की कोशिश कर रही हैं, अगर NRC लागू होता है तो सोनी राजदान को भारत से वापस जाना पड़ सकता है, क्योकि सोनी राजदान और आलिया भट्ट के पास ब्रिटिश पासपोर्ट है।