मनोरंजन जगत की इस रंगीन दुनिया में आए दिन कुछ न कुछ होता रहता है। फैंस भी अपने सितारों से जुड़ी हर अपडेट जानने के लिए बेताब रहते हैं। ऐसे में फोटोज ऑफ द डे के जरिए हम आपको सितारों के दिन भर की सोशल मीडिया हलचल के बारे में जानकारी देते हैं। तो चलिए 10 तस्वीरों के जरिए बताते हैं आपको आज का सेलिब्रिटी अपडेट...
Photos Of The Day: फेस्टिव रंग में रंगीं शनाया और लहंगे में अनन्या ने जीता दिल, पढ़ें आज का सेलिब्रिटी अपडेट
Photos of the day Esha Gupta Ananya Panday Shanaya Kapoor Janhvi Kapoor Rakul Preet Singh anjali arora
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जान्हवी कपूर
जान्हवी कपूर अपनी फिल्म 'मिली' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। अभिनेत्री ने आज ब्लैक कलर की बॉडी हगिंग आउटफिट में अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। इसके अलावा उन्होंने 'मिस्टर एंड मिसेज माही' के को-स्टार राजकुमार राव और निर्देशक के साथ भी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।
शनाया कपूर
शनाया कपूर जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं और अभी तक वह कई विज्ञापनों का हिस्सा रह चुकी हैं। शनाया ने लहंगे में अपनी तस्वीर शेयर की हैं, जिसमें वह एक कुर्सी पर बैठकर पोज देती नजर आ रही हैं। शनाया का यह ग्लैमरस अंदाज फैंस को भी काफी पसंद आ रहा है।
रकुल प्रीत सिंह
बॉलीवुड अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह इन दिनों अपनी फिल्म 'डॉक्टर जी' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं, तो 'थैंक गॉड' रिलीज होने वाली है। वहीं, रकुल ने लहंगे में अपनी खूबसूरत तस्वीरें साझा की हैं। इस लुक में वह बेहद प्यारी लग रही हैं।
करिश्मा कपूर
करिश्मा कपूर आए दिन अपनी सिजलिंग तस्वीरों से इंटरनेट का पारा बढ़ा देती हैं। करिश्मा ने आज ब्लैक और व्हाइट कलर की ड्रेस में अपनी तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वह किलर पोज देती नजर आ रही हैं।