प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। चाय बेचने से लेकर प्रधानमंत्री बनने तक का उनका सफर बेहद रोचक रहा है। अब ऐसे में भला मनोरंजन जगत उनकी जिंदगी से प्रेरित ना हो ऐसा कैसे हो सकता है। पीएम मोदी की जिंदगी पर फिल्म से लेकर वेबसीरीज तक पर्दे पर आ चुकी हैं। तो चलिए आगेे की स्लाइड में ऐसे ही प्रोजेक्ट्स के बारे में बताते हैं।
राजनीति ही नहीं पर्दे पर भी दिखा पीएम मोदी का दम, फिल्म से लेकर वेब सीरीज तक में जमाई धाक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएम नरेंद्र मोदी
मई 2019 में बड़े पर्दे पर 'पीएम नरेंद्र मोदी' की बायोपिक इसी नाम से रिलीज हुई। फिल्म में नरेंद्र मोदी का किरदार विवेक ओबेरॉय ने निभाया था। इसके अलावा बोमन ईरानी, जरीना वहाब और मनोज जोशी मुख्य किरदार में थे। ओमंग कुमार के निर्देशन में बनी फिल्म रिलीज से पहले विवादों में भी रही। फिल्म को लोकसभा चुनाव से पहले रिलीज किया जाना था जिसका विपक्षी दलों ने विरोध किया। उनका कहना था कि यह फिल्म पीएम मोदी का गुणगान करती है। बाद में यह लोकसभा चुनाव खत्म होने पर रिलीज की गई। 8 करोड़ के बजट में बनी पीएम नरेंद्र मोदी फिल्म ने 123 करोड़ का कलेक्शन किया।
इसके अलावा मशहूर निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली 'मन बैरागी' बनाने जा रहे हैं। ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जिंदगी पर बनने वाली फिल्म है और इसमें मोदी के जीवन से जुड़ी ऐसी कहानी दिखाई जाएगी जो अभी तक लोगों के सामने नही आई है।
मोदी- जर्नी ऑफ ए कॉमन मैन
पीएम नरेंद्र मोदी की जिंदगी पर बनी वेब सीरीज 'मोदी- जर्नी ऑफ ए कॉमन मैन' भी रिलीज से पहले विवादों में रही। चुनाव आयोग ने इस वेब सीरीज पर इस वजह से रोक लगा दी थी कि लोकसभा चुनाव के दौरान इसमें एक पार्टी को फायदा पहुंच सकता है। वेबसीरीज की ज्यादातर शूटिंग रियल लोकेशंस पर की गई। उमेश शुक्ला के निर्देशन में बनी 'मोदी- जर्नी ऑफ ए कॉमन मैन' में फैजल खान, आशीष शर्मा और प्राची शाह ने मुख्य किरदार निभाए थे।
शॉर्ट फिल्म
पीएम नरेंद्र मोदी की जिंदगी पर शॉर्ट फिल्म रिलीज हो चुकी है। ऐसी ही एक शॉर्ट फिल्म है 'चलो जीते हैं।' यह फिल्म पीएम मोदी के बाल्यकाल जीवन से प्रेरित बताई गई। इसका निर्देशन मंगेश हदावाले ने किया था। शॉर्ट फिल्म के अलावा पीएम मोदी पर कई डॉक्यूमेंट्री बन चुकी है।
भोजपुरी फिल्म
अभिनेता और गोरखपुर से भाजपा सांसद रवि किशन भोजपुरी में पीएम मोदी पर फिल्म बनाएंगे। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रवि किशन ने कहा था कि 'मेरा मन पीएम नरेंद्र मोदी पर भोजपुरी फिल्म बनाने का है जिससे यह बोली बोलने वाला समाज भी मोदी की जिदंगी के बारे में जान सके।'
विवेक ओबेरॉय ने खास अंदाज में दी पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट