{"_id":"64f8709232ce4a5cba09fdd9","slug":"poonam-dhillon-defend-dono-actress-poonam-thakeria-said-she-got-the-role-on-her-merit-2023-09-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Poonam Dillon: बेटी पालोमा ठकेरिया के बचाव में उतरीं पूनम ढिल्लों, भाई-भतीजावाद पर कह दी यह बड़ी बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Poonam Dillon: बेटी पालोमा ठकेरिया के बचाव में उतरीं पूनम ढिल्लों, भाई-भतीजावाद पर कह दी यह बड़ी बात
अनुभवी अभिनेत्री पूनम ढिल्लों अपनी बेटी पालोमा ठकेरिया की फिल्म दोनों को लेकर काफी ज्यादा उत्साहित हैं। अवनीश बड़जात्या की पहली निर्देशित फिल्म से अभिनेत्री की बेटी बतौर एक्ट्रेस इंडस्ट्री में कदम रखने जा रही हैं। इस फिल्म से सनी देओल के बेटे राजवीर भी एक्टिंग की दुनिया में अपनी शुरुआत करने जा रहे। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर सामने आया था, जिसके बाद सोशल मीडिया मीडिया पर नेपोटिज्म को लेकर बहस छिड़ गई थी।
अब पूनम ने इस मुद्दे पर खुलकर बात की है। उन्होंने इस बहस को संबोधित करते हुए साझा किया कि वह बहुत खुश हैं कि उनकी बेटी राजश्री बैनर के साथ अपनी शुरुआत कर रही है। अभिनेत्री ने कहा कि उन्होंने कभी उनके साथ काम नहीं किया है और वह सूरज बड़जात्या (राजश्री प्रोडक्शंस के निदेशक) को व्यक्तिगत रूप से नहीं जानती हैं।
3 of 5
पालोमा ठकेरिया, पूनम ढिल्लों
- फोटो : सोशल मीडिया
आगे बताते हुए पूनम ने कहा कि उन्हें अपनी बेटी के डेब्यू के लिए कॉल करने का कोई सवाल ही नहीं है। उसे चुनने से पहले उन्होंने उसका कई बार ऑडिशन लिया गया। वे बहुत सारे नए लोगों का ऑडिशन ले रहे थे। उन्हें सात महीने के ऑडिशन के बाद पता चला कि उनका चयन हो गया है। अभिनेत्री ने कहा कि जो लोग ऑनलाइन ट्रोलिंग करते हैं, वे नहीं जानते कि ये बच्चे भी उतनी ही मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी को यह भूमिका उसकी योग्यता के आधार पर मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पूनम ढिल्लों
- फोटो : सोशल मीडिया
उनके अनुसार आज प्रतिभा के बिना किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करना किसी के लिए भी संभव नहीं है। उन्होंने कहा, "अगर आपके बच्चे में प्रतिभा नहीं है तो कौन सा निर्माता आपके बच्चे पर 30-40 करोड़ रुपये खर्च करेगा? तो यह कोई अच्छा तर्क नहीं है।"
विज्ञापन
5 of 5
दोनों
- फोटो : सोशल मीडिया
ऋषि कपूर के साथ कई फिल्मों में नजर आ चुकी पूनम ने खुलासा किया कि वह ऋषि कपूर की बहुत बड़ी प्रशंसक थीं, वह बहुत स्वाभाविक थे। उन्होंने कहा कि रणबीर को स्क्रीन पर आकर्षण विरासत में मिला है। दोनों की बात करें तो दोनों मॉर्डन समय की लव स्टोरी पर आधारित है। यह फिल्म अगले महीने पांच अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।
Parineeti Chopra: 'शुद्ध देसी रोमांस' को दस साल पूरे, परिणीति ने सुशांत सिंह राजपूत के लिए लिखा खास पोस्ट
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।