फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Poonam Pandey: पूनम पांडे ने पति सैम पर लगाया मारपीट और उत्पीड़न का आरोप, पिछले हफ्ते ही गई थीं हनीमून पर

Tue, 22 Sep 2020 07:57 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 22 Sep 2020 07:57 PM IST
विज्ञापन
Poonam Pandey gets husband arrested for assault Last Week Couple Gone For Honeymoon
poonam Pandey, Sam Bombay - फोटो : Instagram: @ipoonampandey @sambombay

हाल ही में सैम बॉम्बे संग शादी के बंधन में बंधीं अभिनेत्री पूनम पांडे (poonam Pandey) के पति को मंगलवार को गोवा में गिरफ्तार कर लिया गया है। पूनम ने अपने पति के खिलाफ पुलिस में शिकायत की थी। सैम बॉम्बे के खिलाफ शारीरिक उत्पीड़न, धमकी देने और मारपीट करने के आरोप हैं।

Poonam Pandey gets husband arrested for assault Last Week Couple Gone For Honeymoon
पूनम पांडे - फोटो : File Photo

पूनम ने अपनी शिकायत में कहा है कि सोमवार की रात उनके पति ने उन्हें मोलेस्ट किया और मारपीट की। इतना ही नहीं, पूनम ने यह भी कहा कि सैम बॉम्बे ने उन्हें अंजाम भुगतने की भी धमकी दी है। एक अधिकारी बताया है कि यह घटना दक्षिण गोवा के कैनाकोना गांव में हुई थी।

Poonam Pandey gets husband arrested for assault Last Week Couple Gone For Honeymoon
पूनम पांडे पति के साथ - फोटो : विरल

पूनम की शिकायत के बाद उनके पति सैम बॉम्बे को गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें अभी पिछले हफ्ते ही पूनम अपने पति के साथ हनीमून मनाने गईं थीं। इस दौरान पूनम अपने पति सैम बॉम्बे के साथ सिंपल अवतार में नजर आईं थीं। उनकी मांग में सिंदूर था और उन्होंने हाथों में चूड़ा और गले में मंगलसूत्र भी पहन रखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Poonam Pandey gets husband arrested for assault Last Week Couple Gone For Honeymoon
पूनम पांडे और सैम बॉम्बे - फोटो : instagram @sambombay @ipoonampandey

बता दें कि गुपचुप शादी के इस कपल ने 10 सितंबर को सोशल मीडिया पर विवाह की घोषणा की थी। जिसके कैप्शन में पूनम ने लिखा था- मैं आपके साथ सात जन्म की आस लगा रही हूं। वहीं पूनम पांडे के साथ ही सैम बॉम्बे ने भी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की थी। तस्वीर में सैम और पूनम एक साथ बेहद शानदार दिख रहे थे। दोनों का पार्टी मूड तस्वीर को और भी खूबसूरत बना रहा था। सैम ने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा था- मिस्टर और मिसेज बॉम्बे।

विज्ञापन
Poonam Pandey gets husband arrested for assault Last Week Couple Gone For Honeymoon
पूनम पांडे और सैम बॉम्बे - फोटो : instagram @sambombay @ipoonampandey

गौरतलब है कि साल 2011 में भारत के क्रिकेट विश्व कप जीतने पर अपनी नग्न तस्वीरें सोशल मीडिया पर डालने की घोषणा कर पूनम पांडे रातों रात चर्चा में आ गईं थीं। हालांकि बाद में पूनम ने कहा था कि वो अब इस तरह के बयानों से दूर रहना चाहती हैं। पूनम ने कहा था कि उनके परिवार को उनके इस बयान से खासी परेशानी उठानी पड़ी। उन्हें इसके लिए माता-पिता से डांट भी सुननी पड़ी थी।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed