फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ड्रग्स कनेक्शन में नाम आने पर दीया मिर्जा ने जताई नाराजगी, कहा- ‘बदनाम करने की कोशिश, कभी नहीं लिया ड्रग्स’

Tue, 22 Sep 2020 07:29 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Tue, 22 Sep 2020 07:29 PM IST
विज्ञापन
Dia mirza statement over drug connection never consumed narcotic or contraband substances
दीया मिर्जा - फोटो : instagram/diamirzaofficial

सुशांत सिंह राजपूत केस में नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) की जांच जारी है। मामले में ड्रग्स कनेक्शन सामने आने के बाद बॉलीवुड के कई बड़े नामों का खुलासा हुआ है। दीपिका पादुकोण, नम्रता शिरोडकर, श्रद्धा कपूर के बाद दीया मिर्जा का भी नाम सामने आया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एनसीबी दीया मिर्जा से पूछताछ कर सकती है। मीडिया में नाम आने के बाद दीया मिर्जा ने बयान जारी कर नाराजगी जाहिर की है।

Dia mirza statement over drug connection never consumed narcotic or contraband substances
दीया मिर्जा - फोटो : instagram/diamirzaofficial

दीया मिर्जा ने एक के बाद एक तीन ट्वीट कर कहा कि यह उन्हें बदनाम करने की साजिश है। उन्होंने इन खबरों को पूरी तरह खारिज कर दिया। दीया कहती हैं कि इससे उनका करियर बर्बाद हो सकता है जिसे उन्होंने कई सालों की मेहनत के बाद बनाया है।

Dia mirza statement over drug connection never consumed narcotic or contraband substances
दीया मिर्जा - फोटो : instagram/diamirzaofficial

दीया ने लिखा कि 'मेरे बारे में जिस तरह की आधारहीन खबरें आ रही हैं, उन्हें मैं पूरी तरह खारिज करती हूं। यह मेरी छवि को धूमिल करने की कोशिश है।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Dia mirza statement over drug connection never consumed narcotic or contraband substances
दीया मिर्जा - फोटो : instagram/diamirzaofficial

दूसरे ट्वीट में दीया ने लिखा कि 'इस तरह की निम्नस्तर की रिपोर्टिंग से मेरी प्रतिष्ठा पर सीधा असर पड़ रहा है और इससे मेरे करियर को नुकसान हो सकता है जो मैंने सालों की मेहनत करके बनाई है।'
 
विज्ञापन
Dia mirza statement over drug connection never consumed narcotic or contraband substances
दीया मिर्जा - फोटो : instagram/diamirzaofficial

अपने तीसरे ट्वीट में दीया मिर्जा ने लिखा, ‘मैंने अपने जीवन में किसी भी तरह के ड्रग्स या इस तरह के अन्य पदार्थों का सेवन नहीं किया है। मैं इस मामले में कानूनी उपायों का सहारा लूंगी। मेरे साथ खड़े होने के लिए मेरे समर्थकों का धन्यवाद।‘
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed