फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया श्रीदेवी की मौत का असली सच, पिछले सारे दावे निकले झूठे

Wed, 28 Feb 2018 07:44 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 28 Feb 2018 07:44 PM IST
विज्ञापन
postmortem Reports confirmed that sridevi died due to drowning in bathtub
श्रीदेवी

श्रीदेवी की मौत से पूरा देश और बॉलीवुड गमगीन हैं। कुछ ही देर पहले डॉक्टर्स ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट सौंप दी है। इससे पहले दी गई फॉरेंसिक रिपोर्ट में कहा जा रहा था कि श्रीदेवी की मौत हार्ट अटैक से हुई। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी मौत डूबने से हुई है।

postmortem Reports confirmed that sridevi died due to drowning in bathtub
श्रीदेवी

गल्फ न्यूज के मुताबिक, श्रीदेवी शराब के नशे में थीं। जिससे उनका बैलेंस बिगड़ा और वो बाथटब में गिर गईं। जिससे डूबने से उनकी मौत हो गई। इस रिपोर्ट ने श्रीदेवी के हार्ट अटैक आने की बात को झूठा साबित कर दिया है। श्रीदेवी के शरीर में शराब के अंश पाए गए हैं। अब श्रीदेवी के परिवारवालों को डेथ सर्टिफिकेट जारी किया गया है। सभी डॉक्यूमेंट्स मिलने के बाद शव को एयरपोर्ट लाया जाएगा। दुबई पुलिस ने इस मामले में पति बोनी कपूर का बयान दर्ज कर लिया है। 
 




postmortem Reports confirmed that sridevi died due to drowning in bathtub
श्रीदेवी

बता दें कि इन सब के बीच श्रीदेवी के पति बोनी कपूर ने दुबई पुलिस को अपना बयान दर्ज कराया था। चार अधिकारियों की एक टीम ने बोनी का ऑडियो और वीडियो बयान रिकॉर्ड किया है। यह बयान करीब साढ़े तीन घंटे तक चला। इसके अलावा दुबई पुलिस ने तीन और लोगों का भी स्टेटमेंट दर्ज किया है। 

गल्फ न्यूज के एक्सपर्ट की बातचीत...

विज्ञापन
विज्ञापन
postmortem Reports confirmed that sridevi died due to drowning in bathtub
श्रीदेवी

ये वही लोग हैं जो बोनी के साथ श्रीदेवी को अस्पताल लेकर आए थे। इनके इलावा 'रशीद अस्पताल' के दो डॉक्टरों और पांच और कर्मचारियों के भी बयान दर्ज किए गए हैं। होटल कर्मचारियों के मुताबिक, अस्पताल ले जाने से पहले ही श्रीदेवी की सांसें रुक चुकी थीं। 

विज्ञापन
postmortem Reports confirmed that sridevi died due to drowning in bathtub
श्रीदेवी

डॉक्टरों ने जैसे ही यह बताया कि अब श्रीदेवी इस दुनिया में नहीं रही, बोनी कपूर जमीन पर गिर पड़े। वहां मौजूद लोगों ने उन्हें संभाला। पहले उनका ब्लड प्रेशर जांचा गया और एक इंजेक्शन के साथ कुछ गोलियां दी गईं। इसके बाद बोनी ने परिजनों को यह दुखद खबर दी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed