{"_id":"60896b2db2d074157f2229fe","slug":"priyank-sharma-seeks-help-from-cyber-cell-on-breakup-with-benfasha-soonawalla","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बेनाफ्शा सूनावाला संग ब्रेकअप पर ट्रोलिंग से परेशान हुए प्रियांक शर्मा, साइबर सेल से मांगी मदद","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बेनाफ्शा सूनावाला संग ब्रेकअप पर ट्रोलिंग से परेशान हुए प्रियांक शर्मा, साइबर सेल से मांगी मदद
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Wed, 28 Apr 2021 07:38 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
प्रियांक शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस 11 के घर में प्रियांक शर्मा और बेनाफ्शा सूनावाला अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहे थे। लेकिन घर से बाहर निकलते ही दोनों के रिश्तों में खटास आ गई थी और दोनों अलग हो गए थे। दोनों के ब्रेकअप की खबर से फैंस काफी हैरान और नाराज हो गए थे। कई लोग तो ऐसे हैं जो प्रियांक और बेनाफ्शा को साथ देखना चाहते थे। लेकिन जब ऐसा नहीं हुआ तो यह प्रियांक के लिए एक बड़ी मुश्किल बन गई। लोग उन्हें जमकर ट्रोल करने लगे जिससे परेशान होकर प्रियांक ने अब साइबर सेल से मदद की गुहार लगाई है।
2 of 5
प्रियांक शर्मा, बेनाफ्शा सूनावाला
प्रियांक शर्मा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से बेनाफ्शा संग अपनी तस्वीरें हटा दी थीं। जिससे फैंस को यह अंदाजा हो गया कि बेनाफ्शा सूनावाला के साथ उनका रिश्ता टूट गया है और अब दोनों साथ में नहीं हैं। लेकिन यह बात यूजर्स के गले से नीचे नहीं उतर रही है। बेनाफ्शा संग ब्रेकअप अब प्रियांक शर्मा को भारी पड़ता दिख रहा है।
3 of 5
प्रियांक शर्मा, बेनाफ्शा सूनावाला
बेनाफ्शा सूनावाला के साथ अपने ब्रेकअप के एलान के तुरंत बाद से प्रियांक लगातार ट्रोलिंग का शिकार हो रहे हैं। कई यूजर्स ने कमेंट करते हुए एक्टर के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है और खूब खरी खोटी सुना रहे हैं। इतना ही नहीं लोगों ने उन्हें धोखेबाज करारा दे दिया है। साथ ही कुछ यूजर्स का कहना है कि उन्हें वापस बेनाफ्शा संग रिलेशनशिप में आ जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रियांक शर्मा
बात इस हद तक आ गई है कि प्रियांक शर्मा को साइबर सेल से मदद मांगनी पड़ रही है। एक्टर ने साइबर क्राइम की टीम से मदद मांगते हुए लिखा- 'मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं, इतना कि आपको इसका अंदाजा भी नहीं है। लेकिन, पिछले दो सालों से मुझे और मेरे परिवार शोषण का शिकार हो रहा है। मुझे आपकी मदद की सख्त जरूरत है।'
विज्ञापन
5 of 5
प्रियांक शर्मा, बेनाफ्शा सूनावाला
इस पोस्ट के साथ प्रियांक ने कुछ स्क्रीनशॉट भी शेयर किए थे जिन्हें अब डिलीट कर दिया गया है। प्रियांक शर्मा और बेनाफ्शा सूनावाला ने बीते साल ही साथ में अपनी फोटोज शेयर करते हुए अपने रिलेशनशिप में होने का खुलासा किया था। दोनों ने साथ में एक फोटो शेयर की थी और एक-दूसरे को लेकर अपने प्यार का इजहार किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।