{"_id":"5cb55f66bdec221435567df2","slug":"priyanka-chopra-and-nick-jonas-wedding-ran-out-of-beer","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शादी के 4 महीने बाद ही पति और ससुरालवालों ने प्रियंका पर कसा ताना, बोले- 'ये गलती दोबारा नहीं होगी'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शादी के 4 महीने बाद ही पति और ससुरालवालों ने प्रियंका पर कसा ताना, बोले- 'ये गलती दोबारा नहीं होगी'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Tue, 16 Apr 2019 01:14 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Priyanka Chopra Nick Jonas
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी हुए 4 महीने हो गए हैं। प्रियंका और निक की ग्रैंड शादी को लेकर कई बातें सामने आ चुकी हैं। हाल ही प्रियंका एक शो में पहुंची थीं। यहां एक सवाल के जवाब में प्रियंका ने बताया कि उनकी शादी में निक रोए थे। अब एक वीडियो सामने आया है जिसमें प्रियंका की सास डेनिस और ससुर पॉल केविन जोनस शादी से जुड़े एक्सपीरियंस शेयर करते दिख रहे हैं ।
2 of 5
Priyanka Chopra vacation in Miami
- फोटो : instagram
इस वीडियो में प्रियंका की सास डेनिस बताती हैं कि उन्हें अपने बेटे की शादी से एक शिकायत रही। दरअसल, प्रियंका चोपड़ा की सासु मां डेनिस जोनस की शिकायत वेडिंग फोटोज से है। उनका कहना है कि शादी की फोटोज में प्रियंका और निक की ग्रैंड वेडिंग को अच्छे ये जस्टिफाई नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि कपल की शादी बहुत भव्य थी लेकिन वेडिंग फोटोज में वो सही से कैप्चर नहीं हो पाई। निक जोनस के बाद अब उनके भाई जो जोनस भी जल्द शादी के बंधन में बंधेंगे। जो जोनस गर्लफ्रेंड सोफी टर्नर के साथ आने वाले एक दो महीने में ही शादी करेंगे। शादी से पहले जो ने ऐसा कुछ कहा है जिसे सुनकर शायद प्रियंका को भी अच्छा ना लगे।
3 of 5
Priyanka Chopra Nick Jonas
- फोटो : instagram
जैच सैंग शो (Zach Sang Show) में निक अपने दो भाईयों केविन और जो के साथ पहुंचे थे। शो में जो जोनस ने बताया कि वो अपनी शादी में कैसी तैयारी करना चाहते हैं। जो कहते हैं कि 'मैं शादी में एक चीज को लेकर निश्चिंत रहना चाहता हूं कि पर्याप्त मात्रा में शराब मौजूद रहे। हम फ्रांस में शादी कर रहे हैं ऐसे में शराब होना जरूरी है। मैं कोई कमी नहीं छोड़ना चाहता।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Priyanka Chopra
- फोटो : instagram
जो के जवाब पर निक कहते हैं कि 'वो ऐसा इसलिए कह रहा है क्योंकि मेरी शादी में शराब खत्म हो गई थी जो उसके दोस्तों के लिए एक बड़ा मुद्दा बन गया था। मेरी शादी से हमने एक सबक सीखा है। हमारे दोस्त काफी ज्यादा शराब पीते हैं और शादी में शराब खत्म हो जाने से काफी परेशानी हुई थी।'
विज्ञापन
5 of 5
priyanka chopra
- फोटो : file photo
वहीं शो में पहुंचे निक के दूसरे भाई केविन से पूछा गया कि जब शराब खत्म हो गई तो उन्होंने क्या किया। जवाब में केविन ने बताया कि 'शराब खत्म होने के बाद ऐसा लगने लगा कि अच्छा तो अब ऐसा ही चलने वाला है। ठीक है।' बता दें कि प्रियंका और निक ने दिसंबर 2018 में जोधपुर में रॉयल अंदाज में शादी की थी। जिसमें उनके दोस्त और करीबी लोग ही शामिल हुए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।