फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'बदला' लेते ही तापसी और 'डाकू' बन चुकीं भूमि ने फिर उठाई बंदूक, इतनी बुजुर्ग कैसे हुईं दोनों?

Tue, 16 Apr 2019 12:51 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 16 Apr 2019 12:51 PM IST
विज्ञापन
Saand Ki Aankh first poster Bhumi Pednekar and Taapsee Pannu play world oldest sharpshooters
सांड की आंख

तापसी पन्नू (Taapsee Pannu)  और भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) स्टारर ‘सांड की आंख’ का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। रिलायंस इंटरटेन्मेंट, अनुराग कश्यप, निधि परमार और चॉक एंड चीज फिल्म के सहयोग से बन रही इस फिल्म में दुनिया की सबसे बुजुर्ग शार्प शूटर्स चंद्रो और प्रकाशी तोमर की कहानी दिखाई जाएगी।


 

 

Saand Ki Aankh first poster Bhumi Pednekar and Taapsee Pannu play world oldest sharpshooters
सांड की आंख

दोनों अभिनेत्रियों ने किरदार के मुताबिक खुद को ढालने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। पोस्टर को देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि इतनी कम उम्र की अभिनेत्रियां दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला शार्पशूटर की भूमिका में फिट बैठ रही हैं। पोस्टर से साथ फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई है। ये फिल्म इस दीवाली पर रिलीज हो रही है।
 



 

Saand Ki Aankh first poster Bhumi Pednekar and Taapsee Pannu play world oldest sharpshooters
सांड की आंख

पोस्टर में दोनों स्टार बूढ़ी दादी का रोल निभा रही हैं। इसके लिए उनके चेहरे को बूढ़ा दिखाने के लिए मेकअप से खास काम किया गया है। फिल्म के पोस्टर पर लिखी लाइनें बहुत जबर्दस्त हैं। इस पर लिखा है कि तन बुड्ढा होता है मन बुड्ढा नहीं होता। दूसरे पोस्टर पर लिखा है कि दोनों अब तक करीब 700 मेडल जीत चुकी हैं। इतना ही नहीं तापसी ने पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा है- इस दीवाली पटाखे नहीं गोलियां चलेंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
Saand Ki Aankh first poster Bhumi Pednekar and Taapsee Pannu play world oldest sharpshooters
सांड की आंख
फिल्म 'सांड की आंख' में भूमि और तापसी के अलावा प्रकाश झा और विनीत सिंह भी अहम रोल में हैं। फिल्म को निधि परमार और अनुराग कश्यप प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म का निर्देशन तुषार हीरानंदानी कर रहे हैं।
विज्ञापन
Saand Ki Aankh first poster Bhumi Pednekar and Taapsee Pannu play world oldest sharpshooters
सांड की आंख
इससे पहले अनुराग कश्यप ने एक बयान जारी कर कहा था, ‘‘ऐसे वक्त में जब विषयवस्तु ही अहम है, हमारा मानना है कि ‘सांड की आंख’ अच्छा करेगी। अच्छी पटकथा, तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर जैसी बेहतरीन अभिनेत्रियों, बेहद प्रतिभावान तुषार हीरानंदानी की अगुवाई वाली इस फिल्म की सफलता पर हमें पूरा विश्वास है।’’ 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed