फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरेंः रिप्ड जींस और व्हाइट टी में स्पॉट हुईं 'जूली 2' फेम राय लक्ष्मी, समर लुक वायरल

Sun, 02 May 2021 08:04 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sun, 02 May 2021 08:04 PM IST
विज्ञापन
Raai Laxmi spotted in ripped jeans and white tee wearing mask photo goes viral
राय लक्ष्मी - फोटो : yogen shah instagram

कोराना काल में मनोरंजन जगत के सितारे कम ही घर से बाहर नजर आ रहे हैं। पहले जहां अक्सर जिम और मार्कट में सेलेब्स स्पॉट होते थे वहीं अब ऐसे कम ही मौके देखने को मिल रहे हैं। हालांकि कुछ स्टार्स पैपराजी से ज्यादा समय तक दूर नहीं रह पा रहे और आते जाते कैमरे में कैद हो जा रहे हैं। हाल ही में 'जूली 2' स्टार राय लक्ष्मी को पैपराजी ने स्पॉट किया जहां वो बेहद कूल लुक में नजर आईं।

Raai Laxmi spotted in ripped jeans and white tee wearing mask photo goes viral
राय लक्ष्मी - फोटो : yogen shah instagram

दक्षिण भारतीय सिनेमा के साथ साथ बॉलीवुड में भी कदम रख चुकी राय लक्ष्मी हाल ही घर के बाहर नजर आईं। लक्ष्मी ने स्टाइलिश रिप्ड जींस के साथ सफेद टॉप पहना था। वहीं अपने लुई वीटॉन बैग और मास्क में वो काफी स्टाइलिश नजर आ रही थीं।

Raai Laxmi spotted in ripped jeans and white tee wearing mask photo goes viral
राय लक्ष्मी - फोटो : Instagram

लक्ष्मी ने अपने करियर की शुरूआत महज 15 साल की उम्र में की थी। उन्होंने तमिल फिल्म 'करका कसादरा' से दक्षिण सिनेमा में एंट्री की थी। इसके बाद वो 'कुंडक्का मुंडक्का', 'धरमपुरी' और 'नेनजाई थोडु' में नजर आ चुकी हैं।उन्होंने मलयालम फिल्मों में भी अपना दमखम दिखाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Raai Laxmi spotted in ripped jeans and white tee wearing mask photo goes viral
राय लक्ष्मी - फोटो : सोशल मीडिया

दक्षिण सिनेमा में अपना जलवा बिखेरने के बाद लक्ष्मी राय ने 'अकीरा' फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री की। वहीं साल 2017 में लक्ष्मी 'जूली 2' में नजर आईं थीं। इस फिल्म में वो काफी बोल्ड लुक में नजर आईं थीं। राय लक्ष्मी को तमिल फिल्म 'धाम धूम' में उनके जबरदस्त परफॉरमेंस के लिए काफी पसंद किया गया।

विज्ञापन
Raai Laxmi spotted in ripped jeans and white tee wearing mask photo goes viral
राय लक्ष्मी - फोटो : Instagram

बता दें कि राय अपने बोल्ड अंदाज के लिए इंडस्ट्री  में काफी मशहूर हैं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब धूम मचाती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 20 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं जो उनके ग्लैमरस अंदाज को काफी पसंद करते हैं। उन्होंने अलग अलग भाषाओं में करीब 50 फिल्मों में काम किया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed