फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rajkummar Patralekha Wedding: बेहद रोमांटिक अंदाज में राजकुमार और पत्रलेखा ने एक दूजे को पहनाई अंगूठी, वीडियो वायरल

Sun, 14 Nov 2021 08:43 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sun, 14 Nov 2021 08:43 AM IST
विज्ञापन
Rajkummar rao and patralekha got engaged will get married on 14 november see cute video
राजकुमार-पत्रलेखा की सगाई - फोटो : Instagram

बॉलीवुड के प्रतिभाशाली अभिनेता राजकुमार राव और खूबसूरत अभिनेत्री पत्रलेखा की शादी की चर्चा काफी समय से जोरों पर थीं। अब राजकुमार और पत्रलेखा ने इस रिश्ते पर मुहर लगाते हुए सगाई कर ली। राजकुमार का जो वीडियो सामने आया है उसमें वह पत्रलेखा को अपने घुटनों के बल बैठकर प्रपोज करते नजर आ रहे हैं।वीडियो में दिख रहा है कि राजकुमार अपने घुटनों पर बैठ कर पत्रलेखा से पूछते हैं- क्या तुम मुझसे शादी करोगी?



राजकुमार और पत्रलेखा ने की सगाई

इस पर पत्रलेखा भी उनके सामने घुटनों पर बैठ जाती हैं और कहती हैं- हां मैं करूंगी। इसके बाद दोनों एक दूसरे को अंगूठी पहनाकर डांस करने लगते हैं। अब फैंस को राजकुमार का यह रोमांटिक अंदाज बेहद पसंद आ रहा है वहीं पत्रलेखा का भी स्टाइल लोगों को काफी अच्छा लगा। बेहद ही क्यूट और खूबसूरत अंदाज में दोनों ने सगाई की रस्में पूरी कीं। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Star Style Story 🦋 (@starstylestory)

Rajkummar rao and patralekha got engaged will get married on 14 november see cute video
राजकुमार राव पत्रलेखा की सगाई - फोटो : Instagram

राजकुमार और पत्रलेखा की शादी की खबरें लगातार चर्चा में बनी हुई थीं लेकिन दोनों ही सितारों की तरफ से खुलकर कुछ भी नहीं कहा जा रहा था। हालांकि अब दुनिया के सामने अंगूठी पहनाकर उन्होंने सबको बता दिया कि वह शादी करने जा रहे हैं। 

Rajkummar rao and patralekha got engaged will get married on 14 november see cute video
राजकुमार पत्रलेखा की सगाई - फोटो : सोशल मीडिया

उनकी शादी चंडीगढ़ में होगी और 15 नवंबर की रात को उनकी शादी की सारी रस्में निभाई जाएंगी। शनिवार को ही प्रीवेडिंग सेलिब्रेशन किया गया जहां राजकुमार और पत्रलेखा बेहद रोमांटिक अंदाज में नजर आए। इस दौरान राजकुमार सफेद सूट में सच के राजकुमार लग रहे थे तो उनसे ट्विनिंग करते हुए पत्रलेखा ने भी सफेद गाउन पहना था जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rajkummar rao and patralekha got engaged will get married on 14 november see cute video
राजकुमार राव और पत्रलेखा - फोटो : सोशल मीडिया

एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया कि शादी के लिए पहले जयपुर में कुछ लोकेशन चुने गए थे, लेकिन वहां बात न बनने के बाद चंडीगढ़ को ही फाइनल किया गया है। अभिनेता की शादी के दौरान पूरे 3 दिनों तक रीति- रिवाज से सभी रस्में की जाएगी।  इसके तहत शनिवार को मेहंदी सेरेमनी के बाद रविवार को शादी होगी और फिर सोमवार को एक पोस्ट वेडिंग सेरेमनी का आयोजन होगा।

विज्ञापन
Rajkummar rao and patralekha got engaged will get married on 14 november see cute video
पत्रलेखा, राजकुमार राव - फोटो : सोशल मीडिया

खबरों की मानें तो शादी में काफी कम लोगों को आमंत्रित किया गया है। दरअसल, इस शादी समारोह को निजी ही रखा जा रहा है। ऐसे में इस दौरान राजकुमार राव और पत्रलेखा के करीबी बॉलीवुड के कई ऐसे डायरेक्टर और एक्टर शामिल हो सकते हैं। हुमा कुरैशी पहले ही शादी में पहुंच चुकी हैं। इसके अलावा हंसल मेहता समेत कुछ और दिग्गज निर्देशक भी शादी में शामिल होंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed