सब्सक्राइब करें

Rajkummar Patralekha: राजकुमार ने साझा किया शादी का नया वीडियो, पत्रलेखा ने भी सिंदूर से भर दी पति की मांग

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Mon, 22 Nov 2021 10:44 AM IST
विज्ञापन
Rajkummar rao and patralekha wedding actor share new video actress put sindoor on him
राजकुमार राव, पत्रलेखा - फोटो : Instagram

राजकुमार राव और पत्रलेखा अब गर्लफ्रेंड-ब्वॉयफ्रेंड से पति पत्नी बन चुके हैं। 11 सालों तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने 15 नंवबर को सात फेरे ले लिए। उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रही हैं। राजकुमार राव और पत्रलेखा की शादी किसी परियों की कहानी जैसी नजर आ रही है जिसे देखकर हर किसी का दिल भर जा रहा है। पत्रराज की शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।



राजकुमार ने साझा किया शादी का नया वीडियो

हाल ही में राजकुमार ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी का वीडियो साझा किया है जिसे देखकर हर किसी के दिल धडक जा रहा है। इस वीडियो में राजकुमार और पत्रलेखा एक दूसरे को वचन देते नजर आ रहे हैं साथ ही सिंदूर लगाते भी दिख रहे हैं। एक तरफ जहां पहले राजकुमार ने पत्रलेखा को सिंदूर लगाया तो फिर उनसे कहा कि वह भी उन्हें सिंदूर लगा दें। पत्रलेखा ने भी हंसते हुए राजकुमार की मांग भर दी।



View this post on Instagram

A post shared by RajKummar Rao (@rajkummar_rao)

Trending Videos
Rajkummar rao and patralekha wedding actor share new video actress put sindoor on him
राजकुमार राव-पत्रलेखा की शादी की तस्वीर - फोटो : इंस्टाग्राम

वीडियो में पत्रलेखा कहती नजर आ रही हैं, 'राज सिर्फ 11 साल हुए हैं लेकिन ऐसा लग रहा है कि मैं तुम्हें जन्मों से जानती हूं, सिर्फ इस जन्म से नहीं बल्कि कई जन्म से। राजकुमार ने कहा कि हम दोनों एक दूसरे को कहते रहते हैं लेकिन हम सच में सोलमेट हैं और मैं बिल्कुल इसमें मानता हूं। मेरी जिंदगी का प्यार और मेरी पत्नी बनने के लिए तुम्हारा धन्यवाद'।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rajkummar rao and patralekha wedding actor share new video actress put sindoor on him
राजकुमार, पत्रलेखा - फोटो : इंस्टाग्राम

वीडियो में पत्रलेखा और राजकुमार के कई प्यारे मोमेंट देखने को मिले। पहले राजकुमार पत्रलेखा की सिंदूर से मांग भरते हैं और फिर उनसे कहते हैं - तुम भी मेरी मांग भर दो। इसके बाद पत्रलेखा भी हंसते हुए राजकुमार की मांग भर देती हैं। बस इस बात से ही पता चल रहा है कि राजकुमार और पत्रलेखा में कितना प्यार हैं और इस रिश्ते में सब कुछ उन्हें बराबरी का मिलेगा।

Rajkummar rao and patralekha wedding actor share new video actress put sindoor on him
राजकुमार राव और पत्रलेखा - फोटो : सोशल मीडिया

राजकुमार ने अपनी शादी की पहली तस्वीर साझा करते हुए लिखा था, 'आखिरकार 11 साल के प्यार, रोमांस और दोस्ती के बाद आज तुम मेरी दोस्त मेरा परिवार सब बन गई।आज तुम्हारा पति बनने से बढकर मुझे दुनिया में कोई खुशी नहीं है। हमेशा के लिए तुम्हारा'।

विज्ञापन
Rajkummar rao and patralekha wedding actor share new video actress put sindoor on him
राजकुमार राव और पत्रलेखा - फोटो : सोशल मीडिया

एक तरफ पत्रलेखा जहां काफी समय से फिल्मी पर्दे से दूर हैं तो वहीं राजकुमार राव एक के बाद एक सुपरहिट फिल्में दे रहे हैं। राजकुमार कृति सेनन के साथ फिल्म ‘हम दो हमारे दो’ में नजर आए थे। इस फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला। इससे पहले राजकुमार राव की जोड़ी कृति सेनन के साथ बरेली की बर्फी में नजर आई थी और ये फिल्म बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ दर्शकों को भी खूब पसंद आई थी। राजकुमार को स्त्री, न्यूटन और शादी में जरूर आना जैसी फिल्मों में काफी पसंद किया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed