फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कैंसर के इलाज के दौरान राकेश रोशन रोज पीते थे शराब, वजह का किया खुलासा

Thu, 04 Feb 2021 03:26 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Thu, 04 Feb 2021 03:26 PM IST
विज्ञापन
Rakesh Rohan Continues To Consume Alcohol During His Cancer Treatment
बेटे ऋतिक के साथ राकेश रोशन

फिल्ममेकर राकेश रोशन को साल 2018 में जीभ का कैंसर हुआ था। राकेश रोशन को टेस्ट से पहले ही पता चल गया था कि उन्हें कैंसर हो गया है। लेकिन उन्होंने इससे हार नहीं मानी और जीत हासिल की। उन्हें ये तक कह दिया गया था कि उनकी जीभ काटनी पड़ सकती हैं, क्योंकि उन्हें जीभ में कैंसर था। बीमारी के दौरान राकेश रोशन ने किस तरह से अपने आप को संभाला और स्वस्थ हुए, अपना पूरा अनुभव फिल्ममेकर ने वर्ल्ड कैंसर डे के मौके पर साझा किया है। डॉक्टर ने उन्हें शराब और सिगरेट पीने से मना कर दिया था, लेकिन इसके बाद भी राकेश रोज शराब पीते थे। वो ऐसा क्यों करते थे इस बात का खुलासा उन्होंने अपने इंटरव्यू में किया है।

Rakesh Rohan Continues To Consume Alcohol During His Cancer Treatment
rakesh roshan

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में राकेश रोशन ने कैंसर के बारे में बात करते हुए बताया कि, 'मुझे याद है वो 15 दिसंबर 2018 का दिन था। मुझे फोन आया, जिसमें कहा गया कि मेरी बायोप्सी रिपोर्ट पॉजीटिव है। जीभ का कैंसर सबसे बुरा होता है। आपके मुंह का स्वाद चला जाता है। मैं ठीक से पानी, चाय और कॉफी तक भी नहीं पी पा रहा था। मेरा 10 किलो वजन घट गया।'

Rakesh Rohan Continues To Consume Alcohol During His Cancer Treatment
राकेश रोशन - फोटो : Instagram

राकेश रोशन ने आगे बताया कि, 'सिगरेट मैंने छोड़ दी थी, लेकिन शराब पीने का सिलसिला जारी रहा। हर दिन शाम को दो पैग मैं जरूर लेता था। कैंसर पीड़ित होने के चलते डॉक्टर की ओर से इसकी मंजूरी नहीं थी, लेकिन मैं ऐसा करता था। इससे मुझे मानसिक सुकून मिलता था और मेरे लिए यह जरूरी था। इसके आगे मैं कुछ नहीं सोचता था। हाल ही में मेरा स्कैन हुआ है और मैं पूरी तरह से फिट हूं।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rakesh Rohan Continues To Consume Alcohol During His Cancer Treatment
राकेश रोशन

इसके पहले राकेश रोशन ने स्पॉटबॉय को दिए एक इंटरव्यू में कहा था, 'परिवार को काफी परेशानी हुई लेकिन कोई भी इससे घबराया नहीं। राकेश के मुताबिक, जैसा की मैंने कहा, ये चीजें मेरे लिए नई नहीं थीं। हमने इसका पता किया और इसे ठीक करने की कोशिश में जुट गए। कभी डिप्रेशन में नहीं गया। जिंदगी जिया। कैंसर सिर्फ एक बड़ा नाम है।'
 

विज्ञापन
Rakesh Rohan Continues To Consume Alcohol During His Cancer Treatment
पिता राकेश रोशन के साथ ऋतिक रोशन

एक्टर ऋतिक रोशन ने अपने पिता को लेकर एक इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा था, 'मैं जिन लोगों को भी जानता हूं, उनमें वह सबसे मजबूत शख्स हैं। कुछ सप्ताह पहले उन्हें पता चला था कि वह गले के कैंसर से पीड़ित हैं, लेकिन उनकी स्पिरिट बनी रही। एक परिवार के तौर पर हम भाग्यशाली हैं कि हमें उनके जैसा लीडर मिला है और उनका आशीर्वाद हमें मिल रहा है। लव यू डैड।' खुद राकेश रोशन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि यह सब चीजें हमारे लिए नई नहीं हैं। इसलिए समस्याओं से लड़ो और उनका समाधान करो। इसलिए मैं कभी डिप्रेशन में नहीं रहा। जिंदगी को जियो। कैंसर का सिर्फ नाम ही बड़ा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed