फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ram Charan Upasana Wedding Anniversary: राम चरण और उपासना की शादी के 10 साल पूरे, यहां देखें कपल का रॉयल वेडिंग एल्बम

Tue, 14 Jun 2022 06:00 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Tue, 14 Jun 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
Ram Charan and Upasana wedding album couple completes 10 years of marriage see marriage pics here
राम चरण तेजा और उपासना - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता राम चरण तेजा साउथ के सुपरस्टार कहे जाते हैं। साउथ में उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। फिल्में हों या निजी जिंदगी अभिनेता हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। राम चरण 14 जून को अपनी शादी का एक दशक पूरा कर लेंगे। हाल ही में अभिनेता को हैदराबाद के एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेता अपनी शादी की सालगिरह विदेश में मनाने जा रहे हैं। सालगिरह के खास मौके पर हम आपको उनकी शादी की कुछ तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं।

Ram Charan and Upasana wedding album couple completes 10 years of marriage see marriage pics here
राम चरण तेजा और उपासना - फोटो : सोशल मीडिया

इस दिन वह पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ शादी के बंधन में बंधे थे। उनके फैंस उनके इस खास दिन को सेलिब्रेट करने के लिए बहुत उत्साहित हैं। शादी की सालगिरह से पहले दोनों का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

Ram Charan and Upasana wedding album couple completes 10 years of marriage see marriage pics here
राम चरण तेजा और उपासना - फोटो : सोशल मीडिया

ये उनकी शादी का वीडियो है जो एक फैन पेज के जरिए शेयर किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों साउथ इंडियन लुक में बेहद प्यारे लग रहे हैं। दोनों की शादी में बॉलीवुड के कई मशहूर सितारे भी शामिल हुए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ram Charan and Upasana wedding album couple completes 10 years of marriage see marriage pics here
राम चरण तेजा और उपासना - फोटो : सोशल मीडिया

राम चरण और उपासना की लव स्टोरी की बात करें तो दोनों की मुलाकात कॉलेज में हुई थी। दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई और 14 जून 2012 को दोनों ने शादी कर ली। उपासना अक्सर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। दोनों को अक्सर सार्वजनिक स्थानों पर भी साथ में देखा जाता है।  

विज्ञापन
Ram Charan and Upasana wedding album couple completes 10 years of marriage see marriage pics here
राम चरण तेजा और उपासना - फोटो : सोशल मीडिया

दोनों अपनी निजी जिंदगी को कैमरे से दूर रखना ही पसंद करते हैं। राम चरण और उपासना ने मशहूर डिजाइनर तरुण तहिलियानी की डिजाइन की हुई ड्रेस पहनी थी, जिसमें दोनों बेहद खूबसूरत लग रहे थे। शादी में उपासना गोल्डन रंग की रेशमी साड़ी में थीं। उन्होंने गुलाबी रंग का दुप्पटा ओढ़ा था। हैवी ज्वैलरी में उपासना बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed