{"_id":"5b7405cb42c7926bde333ea8","slug":"rambha-dancing-at-her-baby-shower-see-pictures","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"40 की उम्र में तीसरे बच्चे को जन्म देगी सलमान की ये हीरोइन, बेबी शॉवर में डांस से जीता दिल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
40 की उम्र में तीसरे बच्चे को जन्म देगी सलमान की ये हीरोइन, बेबी शॉवर में डांस से जीता दिल
Wed, 15 Aug 2018 04:32 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 15 Aug 2018 04:32 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
rambha
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सलमान खान के साथ 90 के दशक में 'बंधन' और 'जुड़वा' जैसी हिट फिल्म देने वाली रंभा मां बनने वाली हैं। हाल ही में उनका बेबी शॉवर हुआ है। इस फंक्शन की कई तस्वीरें रंभा ने खुद सोशल मीडिया पर शेयर की है। रंभा इस दौरान काफी खूबसूरत और खुश नजर आ रही हैं। सिर्फ इतना ही नहीं रंभा ने तो इस फंक्शन में डांस भी किया।
2 of 4
rambha
उन्होंने इस खास मौके की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। रंभा ने साल 2010 में बिजनेसमैन इंद्रन पद्मनाथन से शादी की थी और कनाडा में शिफ्ट हो गई थीं। पिछले साल दोनों की शादी टूटने की कगार पर आ गई थी। रंभा के पति ने कोर्ट में केस भी कर दिया था लेकिन कुछ दिन बाद खबर आई कि दोनों का मामला सुलझ गया है।
3 of 4
rambha
फिलहाल रंभा दो बेटियों की मां हैं। रंभा की बेटियों के नाम लाण्या और साशा हैं। लाण्या 7 साल की हैं और साशा 4 साल की। रंभा 40 की उम्र में तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। हाल ही में रंभा ने ये खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की थी और अब उनके बेबी शॉवर की तस्वीरें उनके फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
rambha
रंभा ने महज 16 साल की उम्र में 1992 में आई तेलुगु फिल्म 'आ ओकट्टी अडक्कु' से डेब्यू किया था। रंभा ने 1995 में फिल्म 'जल्लाद' से बॉलीवुड में एंट्री ली थी। रंभा ने हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में भी फिल्में की थीं। 90 के दशक में रंभा फिल्म इंडस्ट्री का पॉपुलर फेस हुआ करती थीं लेकिन फिलहाल रंभा काफी समय से लाइमलाइट से दूर हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।