फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉक्स ऑफिस का 'बादशाह' बना 'संजू', महज तीन दिन में रणबीर कपूर की फिल्म ने तोड़े कई रिकॉर्ड

Mon, 02 Jul 2018 10:01 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 02 Jul 2018 10:01 AM IST
विज्ञापन
Sanju movie box office collection Day 3, Ranbir Kapoor Sanju film total collection
sanju
'संजू' फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई जारी है। लोगों में 'संजू' फिल्म का क्रेज कितना ज्यादा है इस बात का अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि रिलीज के तीन बाद भी फिल्म की एडवांस बुकिंग जारी है। इस फिल्म ने महज तीन दिन में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।
Sanju movie box office collection Day 3, Ranbir Kapoor Sanju film total collection
sanju
फिल्म समीक्षक तरण आदर्श के मुताबिक रणबीर कपूर की 'संजू' ने तीसरे दिन ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। 'संजू' फिल्म ने शुक्रवार को 34.75, शनिवार को 38.60 और रविवार को 46.71 करोड़ की कमाई की। ऐसे में 'संजू' फिल्म कुल मिलाकर 120.06 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है। 





 
Sanju movie box office collection Day 3, Ranbir Kapoor Sanju film total collection
sanju
'संजू' फिल्म की जबरदस्त कमाई को देखकर कयास लगाए जा रहे हैं इसके लिए 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाना बड़ी बात नहीं है। पहले दिन ही इस फिल्म ने कलेक्शन के मामले में सलमान खान की 'रेस 3' का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इसके साथ ही 'संजू' फिल्म का नाम तेजी से 100 करोड़ कमाने वाली लिस्ट में शामिल हो चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sanju movie box office collection Day 3, Ranbir Kapoor Sanju film total collection
sanju
इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन ही कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। 'संजू' को भारत में 4000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया जा गया है। 'रेस 3' के बाद सबसे ज्यादा स्क्रीन काउंट है। भारत के अलावा इसे 65 देशों में रिलीज किया गया है। विदेश में इसे लगभग 1300 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। 'संजू' का टोटल स्क्रीन काउंट 5300 है। 
विज्ञापन
Sanju movie box office collection Day 3, Ranbir Kapoor Sanju film total collection
sanju
फिल्म में रणबीर कपूर ने बॉलीवुड के बैड ब्वॉय कहे जाने वाले एक्टर संजय दत्त का किरदार निभाया है। इस फिल्म को राजकुमार हिरानी ने डायरेक्ट किया है। समीक्षकों ने 'संजू' को इमोशनल और पॉवरफुल फिल्म करार दिया है। इस फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा लोगों को विक्की कौशल की एक्टिंग पसंद आ रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed