अभिनेत्री रानी मुखर्जी फिल्म 'मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे' में नजर आईं। हमेशा की तरह अभिनेत्री इस फिल्म के जरिए भी दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहीं। हर किसी ने उनके अभिनय की तारीफ की। बता दें कि सच्ची घटना पर आधारित इस फिल्म में रानी अपने बच्चों को वापस पाने के लिए नॉर्वे की सरकारी अथॉरिटीज से जूझती नजर आईं। हाल ही में रानी ने खुलासा किया कि जब उन्हें यह फिल्म ऑफर हुई थी तब वह अपनी जिंदगी के एक बेहद मुश्किल दौर से गुजर रही थीं।
Rani Mukerji: वर्ष 2020 में मिसकैरेज के दर्द से गुजरी थीं रानी मुखर्जी, एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में रानी मुखर्जी ने खुलासा किया कि वर्ष 2020 में उनका मिसकैरेज हो गया था। उस वक्त वह पांच माह की गर्भवती थीं। रानी ने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने अपनी जिंदगी के इस दुख भरे दौर का जिक्र अपनी बीती फिल्म 'मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे' के प्रमोशन के दौरान बिल्कुल नहीं किया, क्योंकि लोगों को लगता कि यह कोई प्रमोशनल तरकीब है।
इस फेस्टिवल में बात करते हुए रानी ने कहा कि कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान उन्हें अपनी प्रेग्नेंसी का पता चला था। लेकिन, पांच महीने की प्रेग्नेंसी के बाद उनका गर्भपात हो गया। रानी ने बताया कि इस दुखद घटना के करीब दस दिन बाद उन्हें मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे के लिए निखिल आडवाणी की तरफ से कॉल आया। हालांकि, उन्हें और निर्देशक आशिमा छिब्बर दोनों को ही एक्ट्रेस के मिसिकैरेज के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।
Rashmika Mandanna: रश्मिका के लिए दिसंबर का महीना है बेहद खास, एक्ट्रेस ने खुद किया वजह का खुलासा
रानी मुखर्जी ने बताया कि उन्होंने इस फिल्म के लिए हां कह दिया। एक्ट्रेस ने यह भी जिक्र किया कि उन्होंने फिल्म के लिए सहमति इसलिए नहीं जताई, क्योंकि उन्होंने तभी अपना बच्चा खोया था, बल्कि इसलिए किया क्योंकि कुछ फिल्में आपके पास ऐसे वक्त में आती हैं, जब आप खुद भी कुछ उसी तरह के इमोशंस से गुजर रहे हों।
Rakshak India's Braves: 'रक्षक- इंडियाज ब्रेव्स' में दिखेगी इस जांबाज वीर की सच्ची कहानी, धमाकेदार ट्रेलर आउट
रानी मुखर्जी ने जिक्र किया कि जब उन्होंने 'मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे' की स्क्रिप्ट सुनी तो उन्हें यह विश्वास ही नहीं हुआ कि नॉर्वे जैसे देश में, एक भारतीय परिवार को इतना कुछ सहना पड़ेगा।
Gadar 2: 'आपकी मेहनत जरूर सफल होगी', गदर 2 के रिलीज होने पर करण ने पिता सनी देओल को दीं शुभकामनाएं