निर्माता -निर्देशक अनिल शर्मा की फिल्म 'गदर 2' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। जब से इस फिल्म का ट्रेलर और गाने रिलीज हुए हैं। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच खूब उत्सुकता देखने को मिल रही है। सनी की फिल्म के दर्शकों की अच्छी खासी प्रतिक्रिया मिल रही है। अब फिल्म की रिलीज के बाद सनी के बेटे करण देओल ने अपने पिता को फिल्म के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
Gadar 2: 'आपकी मेहनत जरूर सफल होगी', गदर 2 के रिलीज होने पर करण ने पिता सनी देओल को दीं शुभकामनाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सनी देओल बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं क्योंकि गदर 2 ने देश भर में 20 लाख से अधिक टिकटें बेची हैं। मूवी के कलाकार संग फैंस फिल्म की सफलता के लिए कड़ी प्रार्थना कर रहे हैं क्योंकि यह बॉक्स ऑफिस के लिए जरूर राहत साबित होगी। अब सनी देओल के बेटे करण ने अपने पिता के लिए शुभकामनाएं भेजी हैं। तो चलिए जानते हैं कि अभिनेता ने क्या कहा है।
Rakshak India's Braves: 'रक्षक- इंडियाज ब्रेव्स' में दिखेगी इस जांबाज वीर की सच्ची कहानी, धमाकेदार ट्रेलर आउट
करण ने पिता के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की और पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘जैसा कि आपके फैंस और देश के सभी लोग गदर 2 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस प्रकार मैं आपको और आपकी फिल्म को लेकर उत्साह और गर्व से भरा हुआ हूं। मैंने फिल्म के लिए आपकी कड़ी मेहनत और समर्पण को देखा है। आपको फिल्म के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं। मैं फैंस से अनुरोध करता हूं कि वह लोग अपने नजदीकी सिनेमाघरों में जाकर फिल्म को देखें और इसका आनंद लें।’
Rashmika Mandanna: रश्मिका के लिए दिसंबर का महीना है बेहद खास, एक्ट्रेस ने खुद किया वजह का खुलासा
बता दें कि ‘गदर 2’ की टीम 13 अगस्त को नई दिल्ली में फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के फिल्म दिखाने के लिए पूरी तरह तैयार है। दिलचस्प बात यह है कि यह राष्ट्रपति कार्यालय था, जिसने स्क्रीनिंग का अनुरोध किया था। मेकर्स ने इसके लिए फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग भी रखी थी।
OMG 2: 'ओएमजी 2' को ए सर्टिफिकेट दिए जाने पर दुखी थीं यामी गौतम, बोलीं- लोगों की भावनाओं का सम्मान करती हूं
फिल्म ‘गदर 2’ में सनी देओल और अमीषा पटेल के अलावा उत्कर्ष शर्मा और सिमरत कौर भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म आज थिएटर्स में रिलीज हो गई है और इसे ऑडियंस की सकारात्मक प्रतिक्रिया भी मिल रही है।