फिल्में मनोरंजन का बहुत महंगा माध्यम है। फिल्म बनाने में हजारों लोगों की मेहनत और करोड़ो रूपये की लागत आती है। इसलिए फिल्म बनाना एक बड़ा काम माना जाता है। जिसका मुख्य मकसद होता है दर्शकों का मनोरंजन करना। जिससे रेवेन्यू भी मिलता है। जो कि फिल्मी दुनिया की लाइफ लाइन होती है। लेकिन बदकिस्मती से कई फिल्में ऐसी होती हैं जो बनना शुरू तो होती हैं लेकिन कभी पूरी नहीं हो पाती हैं। अलग अलग कारणों से या तो इनका निर्माण पूरा नहीं हो पाता या फिर किसी कारण से इसका निर्माण बीच में रोक दिया जाता है। आज हम कुछ ऐसी ही फिल्मों के बारे में बात करेंगे...
Unreleased Movies: कभी नहीं बन पाईं ये फिल्में, कुछ बीच में ही रुकीं तो कई में डूब गए करोड़ों रुपये
अपना पराया
आपने 1942 में रिलीज हुई फिल्म अपना पराया तो देखी होगी। लेकिन इसके बाद साल 1972 में अमिताभ बच्चन और रेखा को एक साथ लेकर फिल्म बनाने की तैयारी की गई थी। लेकिन ये दोनों न्यूकमर थे और इनकी ऑन-स्क्रीन जोड़ी पहली बार बनी थी। जिसके कारण इस फिल्म को कोई खरीदार नहीं मिला। जिसके कारण यह फिल्म कुछ सीन्स से आगे नहीं बढ़ पाई। जिसके बाद लगभग चार साल बाद ये दोनों फिल्म दो अंजाने में साथ नजर आए।
यह भी पढ़ें: हिंदी सिनेमा में पहली बार पब्लिक हॉलीडे का एलान, देखें फिल्मी हस्तियों को कब-कब मिलेंगी छुट्टियां
आंखे 2
साल 2002 में रिलीज हुई फिल्म आंखे को दर्शकों ने बेहद पसंद किया था। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, सुष्मिता सेन, अक्षय कुमार, अर्जुन रामपाल और परेश रावल जैसे कलाकार नजर आए थे। फिल्म के हिट होने के बाद मेकर्स ने इस फिल्म के सीक्वल की अनाउंसमेंट की थी। लेकिन इसके बाद यह मुमकिन नहीं हो पाया। जिसके कारण यह फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई।
यह भी पढ़ें: कपड़ों को लेकर फिर ट्रोल हुईं एकता कपूर, यूजर्स बोले- पता दो सुशांत के नाम पर कपड़े दान कर देंगे.
टाइम मशीन
आमिर खान, रवीना टंडन और नसीरुद्दीन शाह जैसी स्टार कास्ट वाली यह फिल्म वास्तव में टाइम ट्रेवल पर आधारित थी। जिसका निर्देशन शेखर कपूर ने किया था और इस फिल्म का अधिकांश हिस्सा फिल्माया भी गया था। लेकिन बाद में शेखर कपूर कुछ बड़े प्रोजेक्ट्स पर ध्यान देना शुरू किया। जिसके बाद यह फिल्म कभी पूरी नहीं हो पाई और ना ही रिलीज हुईं।
यह भी पढ़ें: इन बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने क्रिकेटर्स से रचाई शादी, फिर इंडस्ट्री से रातों-रात हो गईं गुमनाम
मुन्नाभाई चले अमरीका
मुन्नाबाई एमबीबीएस और लगे रहो मुन्नाभाई के सुपरहिट हो जाने के बाद विधु विनोद चोपड़ा इसका सीक्वल बनाना चाहते थे। जिसका नाम मुन्नाभाई चले अमरीका रखा गया था। यहां तक कि इस फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज किया गया था। लेकिन फिल्म की शूटिंग के दौरान संजय दत्त को जेल हो गई और फिल्म की शूटिंग रुक गई। इसके बाद यह फिल्म कभी कंप्लीट होकर रिलीज नहीं हो पाई।
यह भी पढ़ें: तुनिशा की हत्या करने के आरोपों पर बिफरीं विनीता, कहा- क्या बेटी को डांटने का...
