फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कपूर खानदान की बहू बनने को तैयार हैं आलिया, ऋषि कपूर ने रणबीर के साथ शादी को लेकर कही ये बड़ी बात

Wed, 05 Sep 2018 12:41 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 05 Sep 2018 12:41 PM IST
विज्ञापन
Rishi Kapoor likes Alia bhatt conformation for Ranbir and alia rumoured marriage plans
Ranbir Kapoor and Alia Bhatt

बड़े परदे पर किया गया रोमांस अक्सर एक्टर्स की निजी जिंदगी का हिस्सा बन जाता है। ऐसा ही कुछ बॉलीवुड के लवबर्ड कहे जाने वाले एक्टर्स रणबीर और आलिया के साथ हुआ। यह दोनों एक्टर्स जल्द ही 'ब्रह्मास्त्र' फिल्म में रोमांस करते नजर आएंगे, लेकिन अब इनके रोमांस के किस्से रियल लाइफ का हिस्सा बन गए हैं। फिल्म के सेट के अलावा दोनों अक्सर मूवी डेट और डिनर डेट पर देखे जाते हैं। कहा जा रहा है दोनों जल्द शादी करने वाले हैं।

Rishi Kapoor likes Alia bhatt conformation for Ranbir and alia rumoured marriage plans
Alia bhatt

अब रणबीर के पिता ऋषि कपूर ने आलिया भट्ट को लेकर खास बात कही है। ऋषि कपूर ने एक अखबार को दिए इंटरव्यू में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के एक दूसरे से रिश्ते को सहमति देते हुए कहा कि वह जिससे चाहे उससे शादी करने के लिए चुन सकते हैं। इस बारे में बताते हुए ऋषि कपूर कहते हैं, 'यह रणबीर कपूर का जीवन है। वह किससे शादी करना चाहता है, यह उसे तय करना है। आलिया भट्ट को नीतू कपूर पसंद करती है। मैं पसंद करता हूं। रणबीर भी पसंद करता है। 

Rishi Kapoor likes Alia bhatt conformation for Ranbir and alia rumoured marriage plans
alia bhatt
इससे पहले महेश भट्ट ने भी इस रिश्ते पर सहमति जताते हुए कहा था- पिता होने के नाते मुझे खुशी है कि आलिया सारी चीजें खुद ही कर रही है। आलिया अब बड़ी हो गई हैं और यह उनका निजी मामला है जिसे उन्हें खुद तय करना होगा। जब मीडिया ने महेश भट्ट से पूछा कि क्या आलिया रणबीर कपूर से अगले साल शादी करने जा रही हैं इस पर उन्होंने कहा- मैंने अपने बच्चों के निजी जीवन पर कभी बात नहीं की। मुझे लगता है कि वो अडल्ट हैं और इस पर उनका अधिकार होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Rishi Kapoor likes Alia bhatt conformation for Ranbir and alia rumoured marriage plans
Alia bhatt
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के बीच अफेयर की खबरें आती रहती हैं। इतना ही नहीं रणबीर कपूर ने एक इंटरव्यू में माना भी था कि वह इन दिनों आलिया भट्ट को डेट कर रहे हैं। इसके अलावा आलिया भट्ट कई बार रणबीर कपूर के परिवार के साथ नजर आई हैं। हाल ही में आलिया ने ये भी कहा था कि वो सिंगल नहीं हैं।
विज्ञापन
Rishi Kapoor likes Alia bhatt conformation for Ranbir and alia rumoured marriage plans
imtiaz, ranbir and alia
फिलहाल दोनों की शादी के बारे में  कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है लेकिन इतना तो तय है कि इन दोनों के बीच रिश्ता दोस्ती से कहीं आगे हैं। हाल ही में आलिया की फिल्म 'राजी' रिलीज हुई थी जिसने अच्छी कमाई की थी तो वहीं रणबीर की 'संजू' इस साल की सबसे हिट फिल्म बनी है। आलिया और रणबीर इन दिनों अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग में बिजी हैं। 'ब्रह्मास्त्र' फिल्म में आलिया और रणबीर के अलावा अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय भी हैं। फिल्म की शूटिंग बुल्गारिया में हो रही हैं जहां से कई तस्वीरें सामने आई थीं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed