{"_id":"5795a41b4f1c1b2e6421dfab","slug":"rza-murad-and-abhijeet-singh-reacts-on-salman-khan-case","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'सलमान जेल में जाए या जहन्नुम में, मुझे क्या'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'सलमान जेल में जाए या जहन्नुम में, मुझे क्या'
Mon, 25 Jul 2016 11:35 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 25 Jul 2016 11:35 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : solaris
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
सलमान खान के काले हिरण मामले में बरी होने के बाद बॉलीवुड से अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। इस फैसले पर गायक अभिजीत सिंह ने जमकर अपनी भड़ास निकाली है। अभिजीत जो कि पहले सलमान की चापलूसी करते दिखे थे अब उनको जहन्नुम जाने की बात कह रहे हैं।
'सलमान जेल में जाए या जहन्नुम में, मुझे क्या'
2 of 6
सलमान खान के 18 साल पुराने काला हिरण शिकार मामले में जोधपुर हाइकोर्ट ने बरी कर दिया है। इसके बाद एबीपी न्यूज ने इस मामले पर प्रतिक्रिया के लिए गायक अभिजी सिंह से प्रतिक्रिया मांगी तो उन्होंने कहा कि इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। इस सवाल पर कि सलमान को जेल भी जाना पड़ सकता था, अभिजीत भड़क गए। उन्होंने कहा कि सलमान बरी हों, जेल या जहन्नुम जाएं मुझे फर्क नहीं पड़ता। अभिजीत इतने पर ही नहीं रुके।
'सलमान जेल में जाए या जहन्नुम में, मुझे क्या'
3 of 6
- फोटो : solaris
अभिजीत ने सलमान के बरी होने पर प्रतिक्रिया पर कहा कि जिन जानवरों की पूजा की जाती है, उनको मारा गया है। इस पर न्यूज एंकर ने कहा कि आप तो कोर्ट के फैसले पर ही सवाल उठा रहे हैं। इस पर अभिजीत ने कहा कि ऐसा नहीं हैं। इसके बाद अभिजीत ने मामले को धर्म से जोड़ना शुरु कर दिया तो न्यूज एंकर ने 'बात करने के लिए शुक्रिया' कहकर अपना पीछा छुड़ा लिया। इसमें खास बात ये है कि अभिजीत इससे पहले सलमान के पक्ष में चापलूसी की सारी हदें तोड़ते रहे हैं। सलमान के हिट एंड रन केस के बारे में उनकी प्रतिक्रिया बेहद असंवेदनशील थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
'सलमान जेल में जाए या जहन्नुम में, मुझे क्या'
4 of 6
- फोटो : solaris
अभिजीत ने हिट एंड रन केस पर प्रतिक्रिया देते हुए सलमान की गाड़ी से मारे गए लोगों की तुलना कुत्तों से की थी, तब गायक ने कहा था कि कुत्ता रोड़ पर सोएगा तो मरेगा ही। ऐसा उन्होंने फुटपाथ पर सोने वालों को कहा जिसकी आलोचना भी हुई। अब उन्होंने सलमान के फैसले पर कह दिया कि उनको क्या वो जेल जाएं, बरी हों या जहन्नुम में जाएं। अभिनेता रजा मुराद ने भी सलमान के बरी होने पर प्रतिक्रिया दी साथ ही उनके एक फरमाइश भी कर डाली।
विज्ञापन
'सलमान जेल में जाए या जहन्नुम में, मुझे क्या'
5 of 6
अभिनेता रजा मुराद ने कहा कि अदालत ने तमाम सुबूतों और गवाहों को सुनने के बाद ये फैसला दिया है। इसका वो सम्मान करते हैं और इस बात से खुश है कि कई बरसों की लंबी लडाई के बाद सलमान बरी हुए हैं। रजा ने सलमान को शादी की सलाह भी लगे हाथ दे डाली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।