{"_id":"5a9d132e4f1c1b462c8bb4d2","slug":"salman-khan-movie-bajrangi-bhaijaan-earns-33-crore-in-china","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चीन में रिलीज होते ही दो दिन में चमके बजरंगी भाईजान, कमाई देख सब हैरान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
चीन में रिलीज होते ही दो दिन में चमके बजरंगी भाईजान, कमाई देख सब हैरान
Mon, 05 Mar 2018 04:20 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 05 Mar 2018 04:20 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भारत, पाकिस्तान के बाद बॉलीवुड के 'दबंग खान' यानि सलमान खान की फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ने चीन में भी धमाल मचा रखा है। इस फिल्म को चीन में काफी पसंद किया जा रहा है। ‘बजरंगी भाईजान’ने दो ही दिन में जबरदस्त कमाई की है।
2 of 5
फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ को चीन में ‘लिटिल लोलिका मंकी गॉड अंकल’ के नाम से रिलीज किया गया है। यह फिल्म चीन में 2 मार्च को रिलीज की गई। वहां के दर्शकों को सलमान की फिल्म काफी पसंद आ रही है। ‘बजरंगी भाईजान’ के कलेक्शन की जानकारी ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए दी है।
3 of 5
बाला ट्ववीट के अनुसार कि फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ ने अपने पहले दिन 2.21 मिलियन डॉलर की शानदार कमाई की। वहीं दूसरे दिन इस फिल्म का कलेक्शन 2.86 मिलियन डॉलर तक पहुंच गया। रुपए में बात करें तो इस फिल्म ने दो ही दिन में 33 करोड़ 38 लाख रुपए कमा लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
चीन की कमाई के बाद ‘बजरंगी भाईजान’ की कुल कमाई अब 659.38 करोड़ रुपए हो गई है। खास बात यह है कि चीन में रिलीज होने वाली सलमान खान की पहली फिल्म है। इस फिल्म को चीन में चाइनीज लैंटर्न फेस्टिवल के खास मौके पर रिलीज किया गया।
पता हो कि कबीर खान द्वारा निर्देशन फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ भारत में 17 जुलाई 2015 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सलमान के अलावा करीना कपूर, नवाजुद्दीन सिद्दकी और हर्षाली मल्होत्रा भी थे। इस फिल्म को पाकिस्तान में भी ज्यादा पसंद किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।