फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'संजू' रिलीज के 22 दिन बाद संजय दत्त का बड़ा बयान, बोले - 'एक बंदूक रखने की भारी कीमत चुकाई है'

Sat, 21 Jul 2018 03:17 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 21 Jul 2018 03:17 PM IST
विज्ञापन
Sanjay Dutt says one gun destroyed my life
sanjay dutt
संजय दत्त की जिंदगी पर आधारित 'संजू' फिल्म लोगों को खूब रास आ रही है। इस फिल्म को रिलीज हुए 22 दिन हो चुके हैं लेकिन फिर भी लोगों के सिर से 'संजू' का क्रेज उतरने का नाम नहीं ले रहा। फिल्म रिलीज के कुछ दिन बाद संजय दत्त ने मीडिया को इंटरव्यू दिया था और कहा था कि फिल्म में जो कुछ भी दिखाया वह एकदम सही है। वहीं हाल ही में असल 'संजू' का दिया गया एक और इंटरव्यू तेजी से वायरल हो रहा है।
Sanjay Dutt says one gun destroyed my life
sanjay dutt
इस इंटरव्यू के दौरान संजय दत्त ने बंदूक रखने को अपने जिंदगी की सबसे बड़ी गलती माना है। डीएनए की रिपोर्ट के मुताबिक संजय दत्त ने इंटरव्यू के दौरान कई खुलासे किए हैं। संजय दत्त ने कहा - 'मैंने अपने पास एक बंदूक रखने की भारी कीमत चुकाई है।'
Sanjay Dutt says one gun destroyed my life
sanjay dutt
इसके साथ ही बाबा ने कहा - 'मैं कोई आतंकवादी नहीं हूं, कृपया मेरा माफीनामा पढ़ लीजिए। मुझे आर्म्स एक्ट के तहत सजा मिली थी। फिलहाल संजय दत्त अपनी सजा काटकर बरी हो चुके हैं।' आपको बता देें, उस वक्त संजय दत्त ने बंदूक घर पर रखने को लेकर बयान दिया था कि परिवार की सुरक्षा की वजह से बंदूक घर में रखी थी। लगातार धमकियां मिलने की वजह से ऐसा कदम उठाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Sanjay Dutt says one gun destroyed my life
sanju
संजय दत्त की बायोपिक में भी इसी बात का जिक्र किया गया है। संजय दत्त की बायोपिक में ड्रग्स की लत से लेकर यरवडा जेल तक के सफर को दिखाया गया है। 'संजू' की असल जिंदगी की यही कहानी लोगों को खूब पसंद आ रही है जिस वजह से बॉक्स ऑफिस कमाई का सिलसिला अभी भी जारी है।
विज्ञापन
Sanjay Dutt says one gun destroyed my life
sanju
'संजू' में संजय दत्त की भूमिका में रणबीर कपूर है जबकि सुनील दत्त का किरदार परेश रावल ने निभाया है। वहीं नरगिस दत्त का रोल मनीषा कोइराला और करीबी दोस्त का विक्की कौशल ने किरदार निभाया है। इसके अलावा 'संजू' में दिया मिर्जा,अनुष्का शर्मा और जिम सरभ हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed