आनंद एल राय के निर्देशन और शाहरुख खान, अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ स्टारर फिल्म 'जीरो' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। किंग खान ने अपने जन्मदिन के मौके पर फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है। इससे पहले फिल्म के कई पोस्टर्स सामने आए थे। शाहरुख ने जैसे ही ट्विटर पर अपनी फिल्म जीरो का ट्रेलर रिलीज किया देखते ही देखते ये ट्विटर पर ट्रेड करने लगा। ट्रेलर का ये डायलॉग सबसे दमदार है। 'हम किसी के बराबर हो सके ये सपना भगवान ने हमसे छीन लिया इसके बदले हमने भगवान से पूरे हिंदुस्तान का सपना छीन लिया। '
{"_id":"5bdc09c4bdec2269c544ba3b","slug":"shah-rukh-khan-starrer-anand-l-rai-film-title-zero-trailer-out","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Zero Trailer: हीरो से 'जीरो' बनते ही हिट हुए शाहरुख खान, ट्रेलर में दिखा ये खास अंदाज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Zero Trailer: हीरो से 'जीरो' बनते ही हिट हुए शाहरुख खान, ट्रेलर में दिखा ये खास अंदाज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 02 Nov 2018 04:53 PM IST
विज्ञापन
zero
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
zero
- फोटो : social media
आनंद एल राय निर्देशित 'जीरो' को लेकर दर्शकों की बेचैनी भी साफ नजर आ रही है। ट्रेलर देखने के बाद ये कहा जा सकता है कि जीरो में शाहरुख का किरदार अब तक के सबसे चैलेंजिंग किरदारों में से एक है। फिल्म में जबरदस्त डायलॉग्स की भरमार है। जैसे 'शादी किसे करनी थी हमारे यहां प्लॉट देखने के पैसे थोड़ी लगते हैं।', 'अबे ओ पउवें....कौन है बे...,लड़की मिल रही है तुम्हें शादी करने के लिए वरना तुम जैसो को तो लौंडा न मिले' 'कहानियों में सुना था मोहब्बत में आशिक चांद तक ले आते हैं.. साले ये बात हमने सीरियसली ले ली।'
zero
ट्रेलर काफी मजेदार है। ट्रेलर में बौने का किरदार निभा रहे शाहरुख अपने पिता से इस बात के लिए लड़ रहे हैं कि उनके गुटखा खाने की वजह से ही उनकी हाइट कम रह गई है। फिल्म में कटरीना एक बॉलीवुड स्टार बनी हैं, जिसका करियर खत्म होने को है। वहीं, शाहरुख मेरठ में रह रहे बौने फैन बने हैं और अनुष्का शर्मा वैज्ञानिक बनी हैं। हालांकि अनुष्का ट्रेलर में व्हीलचेयर पर बैठी दिखाई दे रही हैं। इतना ही नहीं फिल्म में सलमान खान का कैमियो भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जीरो शाहरुख खान
- फोटो : SOCIAL MEDIA
फिल्म का प्रोडक्शन शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान कर रही हैं। आपको बता दें कि शाहरुख ने इस तरह का रोल पहले कभी नहीं किया है। डायरेक्टर आनंद एल राय की इस फिल्म में शाहरुख के साथ अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ नजर आएंगी। फिल्म का टाइटल 'जीरो' इसलिए रखा गया है क्योंकि आनंद एल राय ने कहा कि हर इंसान में एक अधूरापन होता है.. मैं उसे सेलिब्रेट करना चाहता हूं.. मैं ज़ीरो को सेलिब्रेट करना चाहता हूं.. इसीलिए फिल्म का नाम जीरो है।
विज्ञापन
zero
शाहरुख की 'जीरो' 21 दिसंबर को रिलीज होगी। जीरो का बजट 200 करोड़ रुपए से ज्यादा बताया जा रहा है। अब देखना ये है कि पिछले कुछ समय ले लगातार फ्लॉप फिल्में दे रहें शाहरुख की ये फिल्म दर्शकों को कितनी पसंद आती है।