जिस तरह देश में सिनेमाघर मालिकों के लिए दीवाली खुशियां लेकर नहीं आ रही है, उसी तरह हिंदी फिल्मों के बादशाह रह चुके अभिनेता शाहरुख खान के प्रशंसकों के लिए भी उनके जन्मदिन के रूप में आने वाली दिवाली इस बार फीकी है। शाहरुख खान अपने प्रशंसकों से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट जारी करके कह चुके हैं कि उनके जन्मदिन के मौके पर उनके घर के सामने इकट्ठा न हों। लेकिन फैंस कहां मानने वाले हैं? पहुंच गए सीधे शाहरुख के मुंबई में समुद्र किनारे बैंडस्टैंड स्थित मन्नत बंगले के सामने। लेकिन, शाहरुख का बाहर निकलकर अपने प्रशंसकों का अभिवादन करना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है।
EXCLUSIVE: हाथ में शाहरुख का नाम गुदवा दिल्ली से मुंबई पहुंच गए वर्धन, मन्नत के सामने से LIVE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुबई में हैं शाहरुख
दरअसल, शाहरुख तो इस समय दुबई में चल रही इंडियन प्रीमियर लीग में अपनी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स का उत्साहवर्धन कर रहे हैं। दो दिन पहले ही शाहरुख ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट साझा की, जिसमें उन्होंने अपने जन्मदिन की पूरी योजना बताई। उन्होंने अपने प्रशंसकों से सिर्फ इतना ही कहा, 'इस बार का प्यार थोड़ा दूर से यार'। दरअसल, शाहरुख नहीं चाहते हैं कोरोना वायरस के रूप में फैली महामारी से उनका कोई भी प्रशंसक संक्रमित हो। इसलिए, उन्होंने अपने फैंस से एक जगह पर जमा न होने के लिए आग्रह किया था।
मन्नत के सामने का नजारा
शाहरुख खान के फैंस को जानने वाली मुंबई पुलिस को इसके बावजूद पक्का भरोसा था कि उनके फैंस उनसे इतना प्यार करते हैं कि वह उनके बंगले पर जरूर आएंगे। इसलिए, पहले से ही यहां पुलिस बल तैनात मिला। ‘अमर उजाला’ को सुबह से ही यहां शाहरुख के प्रशंसक दिखने शुरू हो गए। लेकिन पुलिसकर्मियों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराते हुए उन्हें थोड़ी थोड़ी देर बाद ही चलता किया। सुबह 11 बजे तक बंगले के सामने और दूर दूर सड़कों पर सन्नाटा फिर पसर चुका है। इक्का-दुक्का लोग आ रहे हैं और उनके बंगले पर लगी नेम प्लेट के साथ फोटो खींच कर चलते बन रहे हैं।
दिल्ली से आ गए वर्धन
कोरोना के इस माहौल में भी प्रशंसकों का जोश वैसे ज्यादा ठंडा नहीं पड़ा। उन्हें फर्क नहीं पड़ता कि शाहरुख अंदर है या नहीं। वर्धन नाम का शाहरुख का एक फैन दिल्ली से आया और वह अपनी कलाकारी भी साथ में लाया। वर्धन ने अपने दोस्तों के लिए कपड़े डिजाइन किए हैं जिन पर उन्होंने शाहरुख खान की फिल्मों की अजीब कारीगरी की है। 40 फिल्मों के पोस्टर उन्होंने अपने दोस्तों की ड्रेस पर बनाए हैं। साथ में एक टैटू भी वर्धन ने अपने हाथ पर पिछले 21 साल से गुदवा रखा है। वर्धन को पता है कि शाहरुख बाहर नहीं आने वाले। लेकिन, फिर भी उनका कहना है कि भगवान आए न आए लेकिन भक्तों की श्रद्धा तो बनी ही रहेगी। हालांकि, उनके चेहरे पर हताशा साफ दिख रही है।
गौरतलब है कि शाहरुख खान अपने फैंस के दिलों पर राज करते हैं। हर साल वो अपने जन्मदिन के मौके पर 'मन्नत' की बाल्कनी से बाहर आकर अपने फैंस का अभिवादन करते हैं। लेकिन इस साल उनके फैंस के हाथों केवल निराशा ही लग रही है। इसका प्रमुख कारण उनका मुंबई से बाहर होना ही है। हालांकि यदि शाहरुख मुंबई में भी होते तो कोरोना महामारी से अपने फैंस को बचाने के लिए शायद अमिताभ की ही तरह इस बार बाहर नहीं निकलते। बहरहाल फैंस को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि शाहरुख हैं या नहीं, वो मन्नत के सामने एक बार तो जरूर आने वाले हैं।
पढ़ें: 200 करोड़ के इस लग्जरी घर में रहते हैं शाहरुख खान, देखिए सपनों के महल 'मन्नत' की INSIDE PHOTOS