{"_id":"5f735902887c8d2b7378bf0c","slug":"shekhar-kapur-lesser-known-facts-about-his-life-and-career","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"निर्देशक बनने से पहले लंदन में नौकरी करते थे शेखर कपूर, इनकी बनाई फिल्में जीत चुकी हैं ऑस्कर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
निर्देशक बनने से पहले लंदन में नौकरी करते थे शेखर कपूर, इनकी बनाई फिल्में जीत चुकी हैं ऑस्कर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Tue, 29 Sep 2020 09:34 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
शेखर कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म निर्देशक शेखर कपूर को मंगलवार को FTII सोसायटी का नया अध्यक्ष और FTII गवर्निंग काउंसिल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनका कार्यकाल तीन मार्च, 2023 तक होगा। चलिए जानते हैं शानदार फिल्मों के निर्देशक शेखर कपूर के बारे में...
2 of 5
शेखर कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
शेखर कपूर का नाम एक ऐसे फिल्म निर्देशक के रूप में शुमार किया जाता है, जिन्होंने न सिर्फ बॉलीवुड में बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी खास पहचान बनाई है। शेखर कपूर का जन्म 6 दिसंबर 1945 को लाहौर, पंजाब पाकिस्तान में हुआ था। उनके पिता डॉक्टर थे और मां एक अंतरराष्ट्रीय कंपनी में नौकरी करती थीं। दिल्ली आने के बाद शेखर कपूर का एडमिशन मॉर्डन स्कूल में हुआ था।
3 of 5
शेखर कपूर
- फोटो : Twitter
हिंदी सिनेमा में आने से पहले शेखर बतौर चार्टेड अकाउंटेंट लंदन में काम कर चुके हैं। शेखर कपूर ने हिंदी सिनेमा में करियर की शुरुआत वर्ष 1975 में फिल्म 'जान हाजिर हो' से की थी। हॉलीवुड में उन्होंने 'द फोर फेदर्स', एलिजाबेथ-I जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है। इस फिल्म के पहले भाग को ऑस्कर्स में सात और दूसरे को दो नामांकन भी मिले। जिसमें से उन्होंने दो अवॉर्ड जीते। उसके अलावा उन्होंने 'द फोर फेदर्स', 'न्यू यॉर्क- आई लव यू' और 'पैसेज' जैसी फिल्में भी बनाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शेखर कपूर- सुचित्रा कृष्णामूर्ति
दिवंगत अभिनेता देव आनंद, शेखर कपूर के मामा थे। शेखर कपूर ने दो शादियां की हैं। उनकी पहली शादी मेधा से हुई थी। जिन्होंने बाद में अनूप जलोटा से शादी कर ली। इसके शेखर कपूर ने मशहूर अभिनेत्री सुचित्रा कृष्णमूर्ति से शादी की थी हालांकि दोनों एक दशक से अलग-अलग रह रहे हैं। 2013 में शेखर कपूर ने टीवी शो प्रधानमंत्री की मेजबानी की थी। इस कार्यक्रम में भारतीय रियासतों के विलय से लेकर देश के प्रधानमंत्री चुनने की पूरी कहानी थी।
विज्ञापन
5 of 5
Shekhar Kapur
- फोटो : file photo
74 वर्षीय शेखर कपूर देश के प्रसिद्ध फिल्मकारों में से एक हैं। भारत सरकार ने साल 2000 में उन्हें पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया था। उन्हें 1998 में गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड भी मिल चुका है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।