सोनम कपूर की शादी को लेकर पूरा बॉलीवुड एक्साइटेड है । बड़े-बड़े सेलेब्रिटीज भी सोनम के संगीत में परफॉर्म करते दिखेंगे । पिछली शाम सोनम को अपने होने वाले पति आनंद आहूजा के साथ स्पॉट किया गया। शादी से 4 दिन पहले सोनम, आनंद के साथ एक क्लिनिक पहुंची थीं । अगली स्लाइड में देखें वीडियो...
शादी से 4 दिन पहले मंगेतर आनंद के साथ क्लिनिक पहुंची सोनम कपूर, संगीत की तैयारी के वीडियो हुए LEAK
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनम के घर पर संगीत की तैयारियां चल रही हैं । शुक्रवार को वरुण धवन, रणवीर सिंह, करण जौहर, अनुपम खेर, जैकलीन फर्नांडिज समेत कई बड़े सितारे सोनम कपूर के घर पहुंचे। वहीं सोनम के चाचा संजय कपूर गाड़ी से उतरकर भांगड़ा करने लगे ।
A post shared by Filmy Chutzpah (@filmy_chutzpah) on
कयास लगाए जा रहे हैं वरुण धवन और जैकलीन भी सोनम की शादी में डांस का तड़का लगाएंगी । रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर 'माई नेम इज लखन' गाने पर डांस करेंगे । इस बीच संगीत की रिहर्सल के कुछ वीडियो सामने आए हैं ।
A post shared by Filmy Chutzpah (@filmy_chutzpah) on
इन वीडियोज में फैमिली के सदस्य और बच्चे सभी रिहर्सल करते दिख रहे हैं । सभी सलमान खान के गाने 'स्वैग से स्वागत' गाने पर प्रैक्टिस कर रहे हैं । वहीं वरुण धवन, अर्जुन कपूर और रिया कपूर शादी के इन पलों को एंज्वॉय कर रहे हैं ।
A post shared by Filmy Chutzpah (@filmy_chutzpah) on
एक और वीडियो में करण जौहर और वरुण धवन रिहर्सल के वीडियो बनाने में बिजी दिखे । इसके अलावा कई और वीडियो भी हैं । शादी को सिर्फ 4 दिन बाकी हैं । इसलिए मीडिया ने भी सोनम के घर के बाहर डेरा डाल रखा है ।
A post shared by Filmy Chutzpah (@filmy_chutzpah) on
A post shared by Filmy Chutzpah (@filmy_chutzpah) on