फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रोड शो में सनी देओल से KISS और महंगाई पर बोले अमिताभ समेत मनोरंजन की खबरें

Fri, 10 May 2019 12:34 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अरविंद अरविंद Updated Fri, 10 May 2019 12:34 PM IST
विज्ञापन
sunny deol was kissed and govinda angery over remake of coolie no 1 top news of bollywood
बॉलीवुड - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म अभिनेता सनी देओल भी पहली बार राजनीति में कदम रखने जा रहे हैं और वह पंजाब की गुरदासपुर लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी हैं। चुनाव प्रचार के दौरान एक महिला ने सनी के गालों को चूम लिया। सनी गुरदासपुर संसदीय सीट के बटाला में रोड शो कर रहे थे कि अचानक एक महिला उनकी जीप पर चढ़ी और उन्हें गालों पर चूमकर उतर गई। यह देख सनी और वहां मौजूद कार्यकर्ता  संग लोग भी दंग रह गए। ऐसे में एक पल के लिए माहौल पूरी तरह से बदल गया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है। 


sunny deol was kissed and govinda angery over remake of coolie no 1 top news of bollywood
Badla film - फोटो : twitter

अमिताभ ने ट्विटर पर लिखा है 'महंगाई बेशक फर्श से अर्श तक पहुंच गई, पर जमीर इंसान का आज भी सस्ता है।' अभिनेता ने इससे पहले भी एक मजेदार ट्वीट किया था 'लोगों का समझना कम हो गया और समझाना ज्यादा इसलिए मुद्दों का सुलझना कम हो गया है और उलझना ज्यादा।' इस तरह वह मौजूदा हाल को अपने ट्वीट के जरिये बखूबी दिखाने का काम कर रहे हैं। वैसे भी उनकी आदत में शुमार है कि वो हमेशा ट्वीट करते हैं, उनके ट्वीट बहुत रोचक होते हैं।  


sunny deol was kissed and govinda angery over remake of coolie no 1 top news of bollywood
हॉलीवुड - फोटो : सोशल मीडिया

हॉलीवुड फिल्मों में भारतीय दर्शकों की दिलचस्पी को देखते हुए यूनिवर्सल पिक्चर्स इंडिया ने अपनी सुपरहिट फिल्म 'फास्ट एंड फ्यूरियस' हॉब्स एंड शॉ' को भारत की 10 भाषाओं में रिलीज करने का फैसला किया है। गौरतलब है कि फिल्म को इंग्लिश के अलावा हिंदी, तमिल, तेलुगू, गुजराती और बंगाली सहित कई और भारतीय क्षेत्रीय भाषाओं में रिलीज किए जाने का प्लान है।

विज्ञापन
विज्ञापन
sunny deol was kissed and govinda angery over remake of coolie no 1 top news of bollywood
kader khan and govinda - फोटो : social media

वरुण धवन के जन्मदिन पर ही खुलासा हुआ था कि वह फिल्म इंडस्ट्री के डांस मास्टर गोविंदा की कौन सी फिल्म का रीमेक करने वाले हैं। लेकिन जब सभी को पता चल ही गया है कि गोविंदा की फिल्म कुली नंबर वन का रीमेक बनने जा रहा है, तो दर्शकों को फिल्म की स्टार कास्ट को जानने का इंतजार है। खबर यह है कि इस फिल्म में करिश्मा कपूर का किरदार सिंबा की शगुन सारा अली खान निभाने वाली हैं। वहीं मशहूर कलाकार कादर खान का किरदार जोकि फिल्म में करिश्मा कपूर के पिता बने थे, इस रीमेक में परेश रावल निभाते नजर आएंगे। 

विज्ञापन
sunny deol was kissed and govinda angery over remake of coolie no 1 top news of bollywood
बॉलीवुड - फोटो : file

गोविंदा के सामने डेविड का नाम आता है तो वह इस पर कटाक्ष करने से चूकते नहीं हैं। हाल ही में अभिनेता मुंबई में अपनी बहन कामिनी खन्ना की किताब की लॉन्चिंग पर पहुंचे थे। ऐसे में वहां मौजूद पत्रकारों में से किसी एक ने यह सवाल पूछ कर माहौल गरम कर दिया कि 'आपकी सुपरहिट फिल्म 'कुली नंबर 1' का रीमेक पर काम चल रहा है।' और इस बार आपकी जगह वरुण धवन को यह आइकॉनिक किरदार निभाने का मौका मिल रहा है, इस पर आप क्या कहेंगे? सवाल सुनकर गोविंदा की बॉडी लैंग्वेज में बदलाव आया।  वह डेविड और उनके बेटे वरुण धवन को लेकर कोई कमेंट करने के मूड में नहीं थे। अभिनेता ने फिर भी इस सवाल पर अपनी राय रखते हुए कहा, 'फिलहाल तो मैं यहां अपनी पब्लिसिटी के लिए यहां आया हूं। यहां किसी और फिल्म की पब्लिसिटी ना हो तो अच्छा ही होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed