अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत केस की हर पहलू से जांच जारी है। इस मामले की मेडिकल जांच के लिए सीबीआई ने एम्स के डॉक्टरों की टीम का भी गठन किया है। जोकि कभी भी इस मामले से जुड़ी अपनी जांच रिपोर्ट सीबीआई को सौंप सकती है। इस बीच अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मानेशिंदे ने सीबीआई से दोबारा से मेडिकल टीम गठित करते की अपील की है।
सुशांत की गला घोंटकर हत्या के दावे पर रिया चक्रवर्ती के वकील ने दी प्रतिक्रिया, CBI से की ये मांग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के वकील विकास सिंह ने हाल ही में मीडिया के सामने यह दावा किया है कि सुशांत की आत्महत्या नहीं हुई बल्कि गला घोंटकर हत्या की गई थी। उन्होंने यह दावा एम्स की टीम के एक डॉक्टर के हवाले से किया है। जिस पर रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मानेशिंदे की अपनी प्रतिक्रिया दी है। साथ ही नया मेडिकल बोर्ड गठित करने की मांग की है।
सतीश मानेशिंदे ने कहा कि तस्वीरों के आधार पर एम्स के डॉक्टर का यह कहना है कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत 200 फीसदी गला घोंटने से हुई, यह एक खतरनाक ट्रेंड है। जांच को निष्पक्ष रखा जाना चाहिए। सीबीआई को नए मेडिकल बोर्ड गठित करना चाहिए। सतीश मानेशिंदे ने कहा, 'सुशांत सिंह राजपूत केस में डॉ गुप्ता की अध्यक्षता वाली एम्स डॉक्टरों की टीम में से एक डॉक्टर का तस्वीर के आधार पर यह कहना कि सुशांत की मौत 200 फीसदी गला घोंटने से हुई है, यह खतरनाक ट्रेंड है।
Disclosure of a conclusion by an AIIMS Doctor in team headed by Dr Gupta in Sushant Singh Rajput's death case, on basis of photographs is dangerous trend. To keep investigation impartial, CBI must constitute new Medical Board: Satish Maneshinde, Rhea Chakraborty's lawyer (1/2)
सतीश मानेशिंदे ने आगे कहा, 'जांच को निष्पक्ष और दखल से मुक्त रखने के लिए सीबीआई को एक नए मेडिकल बोर्ड का गठन करना चाहिए। बिहार चुनाव से पहले स्पष्ट कारणों के लिए पूर्व निर्धारित परिणाम तक पहुंचने के लिए एजेंसियों पर दबाव डाला जा रहा है। हमने कुछ दिनों पहले ही डीजीपी पद से गुप्तेश्वर पांडे को वीआरएस लेते देखा है। इस तरह के कदम का दोहराव नहीं होना चाहिए।'
The agencies are being pressurised to reach a predetermined result for obvious reasons on the eve of Bihar Elections. We have seen the VRS of DGP Pandey unfolding few days back. There should not be a repetition of such steps: Satish Maneshinde, Rhea Chakraborty's lawyer (2/2)
बता दें कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच हर पहलू से की जा रही है। वह 14 जून 2020 को अपने घर में मृत पाए गए थे। शुरुआत में मुंबई पुलिस ने उनकी मौत को आत्महत्या बताया था, लेकिन अब सीबीआई द्वारा गठित की गई एम्स के डॉक्टरों की टीम इस मामले की मेडिकल पहलू से जांच कर रही हैं। यह टीम जल्द ही अपनी रिपोर्ट सीबीआई को सौंप सकती है। एम्स के डॉक्टरों की रिपोर्ट से यह बात साफ हो जाएगी कि सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या की थी या फिर वजह कुछ और थी।
पढ़ें: इस फिल्मोत्सव के साथ खत्म होगा गांधी महोत्सव, सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने की तैयारी