{"_id":"5f70b9398ebc3e8cba6c34a0","slug":"sushant-singh-rajput-niece-mallika-singh-missed-her-birthday-share-last-year-message","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सुशांत सिंह राजपूत की भांजी ने साझा किया दिवंगत अभिनेता का पुराना मैसेज, लिखा था- ‘ऐसी जगह फंसा हूं...’","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सुशांत सिंह राजपूत की भांजी ने साझा किया दिवंगत अभिनेता का पुराना मैसेज, लिखा था- ‘ऐसी जगह फंसा हूं...’
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Sun, 27 Sep 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
मल्लिका सिंह, सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : instagram/mallika_singh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सुशांत सिंह राजपूत को गुजरे हुए तीन महीने से ज्यादा हो चुके हैं। उनकी मौत की जांच सीबीआई कर रही है। इस बीच उनका परिवार सोशल मीडिया पर लगातार दिवंगत अभिनेता से जुड़ी यादें साझा कर रहा है। सुशांत की भांजी मल्लिका सिंह ने अपने जन्मदिन के मौके पर अपने मामा को याद किया है। इस मौके पर उन्होंने उनका पुराना मैसेज साझा किया है।
2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मल्लिका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर सुशांत का पुराना मैसेज पोस्ट किया है। सुशांत का मैसेज देखकर लग रहा है कि वो मल्लिका को उनके जन्मदिन के मौके पर फोन नहीं कर पाए। जिसके बाद उन्होंने उसे मैसेज किया। सुशांत ने मैसेज में लिखा कि नेटवर्क नहीं होने के चलते उनका फोन कर पाना संभव नहीं हो पाया।
3 of 5
सुशांत का मैसेज
- फोटो : instagram/_mallika_singh
सुशांत ने मल्लिका को मैसेज भेजते हुए लिखा था, ‘हैप्पी बर्थडे माई बेबी, मुझे माफ करना ऐसी जगह फंस गया हूं जहां रिसेप्शन (नेटवर्क) नहीं है, तुम्हें फोन करने की कोशिश करता हूं। तुम पहले से ही रॉकस्टार हो और इससे आगे ही जाओगी।‘
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : PTI
सुशांत केस में जांच से खुश नहीं परिवार
करीब एक महीने से केस की जांच कर रही सीबीआई ने अब तक सुशांत की मौत से जुड़ी कोई जानकारी साझा नहीं की है। सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के वकील विकास सिंह ने कहा कि अभिनेता के परिवार को लगता है कि जांच को एक अलग दिशा में ले जाया जा रहा है। सारा ध्यान ड्रग्स मामले की ओर लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : facebook/SushantSinghRajput
विकास सिंह ने सीबीआई से सवाल पूछते हुए कहा कि आखिर उनकी टीम सात दिन से एम्स की टीम से क्यों नहीं मिली? जो सुशांत का मुद्दा था उसे लेकर सही प्रयास नहीं हो रहे हैं। हमें नहीं पता कि केस किस दिशा में जा रहा है। आज तक, सीबीआई ने प्रेस को भी नहीं बताया कि उन्हें क्या मिला। जिस गति से केस जा रहा है, हम उससे खुश नहीं हैं।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।