फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VIDEO: सुशांत सिंह राजपूत इस तरह मनाते थे जन्मदिन, पूजा पाठ के साथ होती थी दिन की शुरुआत

Fri, 19 Jun 2020 03:53 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Fri, 19 Jun 2020 03:53 AM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Throwback Video of His Birthday Celebration Doing Pooja at Home
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत अब हमारे बीच नहीं हैं। लेकिन सुशांत की यादें हमारे साथ हैं और हमेशा रहेंगी। सुशांत के कई थ्रोबैक वीडियोज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इन्हीं में से एक वीडियो सुशांत के जन्मदिन का भी है। सुशांत सिंह राजपूत अपना जन्मदिन बेहद खास अंदाज में मनाया करते थे।

Sushant Singh Rajput Throwback Video of His Birthday Celebration Doing Pooja at Home
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media

सुशांत का जन्म 21 जनवरी 1986 को पटना में हुआ था। सुशांत अपने परिवार में चार बहनों के बाद सबसे छोटे थे। तो इसलिए वो सभी के लाडले भी थे। सुशांत काफी धार्मिक किस्म के थे। इसका उदाहरण उनके वायरल हो रहे वीडियो में भी देखने को मिल रहा है। सुशांत अपने जन्मदिन की शुरुआत भी भगवान का नाम लेकर ही किया करते थे।

Sushant Singh Rajput Throwback Video of His Birthday Celebration Doing Pooja at Home
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media

सुशांत ने इस बार भी अपना जन्मदिन इसी तरह मनाया था। सुशांत की बहन ने ये वीडियोज उनके जन्मदिन पर साझा किए थे। वीडियो में सुशांत अपने घर पर पूजा कर रहे हैं और उनके घर पर आरती चल रही है। जिसमें सुशांत की बहनें और परिवार के सदस्य भी नजर आ रहे हैं। वीडियो में भगवान की तस्वीर नजर आ रही है। भगवान के साथ सुशांत की मां की तस्वीर भी नजर आ रही है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

नामों नामो हे शंक़रा आदि देव शंक़रा रुद्रा देव हे महेश्वरा।।। Happy Birthday #sunshine Rise and Shine always, much #love Jai #shiva #shambhu 🔱 @sushantsinghrajput #happybirthdaysushant

A post shared by Priyanka Singh (@psthegoner) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Throwback Video of His Birthday Celebration Doing Pooja at Home
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media

वीडियो में सुशांत भी काफी खुश नजर आ रहे हैं। और परिवार के साथ हंसी खुशी आरती करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो सुशांत की बहन ने उन्हें जन्मदिन विश करते हुए साझा किया था। गौरतलब है कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार 14 जून को अपने मुंबई के बांद्रा स्थित घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Throwback Video of His Birthday Celebration Doing Pooja at Home
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत ने ये कदम क्यों उठाया इस बात की जानकारी किसी को भी नहीं है। बताया जा रहा है कि सुशांत सिंह राजपूत कई महीनों से अवसाद में थे। जिसकी वजह से उन्होंने ये कदम उठाया है। फिलहाल इस मामले में जांच चल रही है। मुंबई पुलिस अब सुशांत के करीबी दोस्तों और परिवार वालों के बयान दर्ज कर रही है।

पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत की को-स्टार ने झूठी हमदर्दी दिखाने वालों पर साधा निशाना, कहा- 'RIP लिखने का ढोंग क्यों कर रहे हो'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed