{"_id":"5eeba787e9315217196f4e39","slug":"sushant-singh-rajput-costar-of-detective-byomkesh-bakshy-swastika-mukherjee-share-angry-post-on-his-saddened-demise","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सुशांत सिंह राजपूत की को- स्टार ने झूठी हमदर्दी दिखाने वालों पर साधा निशाना, कहा- 'RIP लिखने का ढोंग क्यों कर रहे हो'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सुशांत सिंह राजपूत की को- स्टार ने झूठी हमदर्दी दिखाने वालों पर साधा निशाना, कहा- 'RIP लिखने का ढोंग क्यों कर रहे हो'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Fri, 19 Jun 2020 02:54 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, संजना सांघी, स्वास्तिका मुखर्जी
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या की खबर ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। इस खबर ने पूरे बॉलीवुड को भी दो खेमों में बांट दिया है। वहीं कई लोग सुशांत की मौत की खबर से दुखी होने से ज्यादा गुस्सा हैं। इन्हीं लोगों में से एक हैं सुशांत की को-स्टार रहीं अभिनेत्री स्वास्तिका मुखर्जी।
2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत का घर
- फोटो : Social Media
लोगों का गुस्सा इस बात पर है कि वो लोग अब RIP लिखने का ढोंग कर रहे हैं। जिन्होंने जीते जी सुशांत को पूछा भी नहीं। यही गुस्सा स्वास्तिका ने भी जाहिर किया है। स्वास्तिका ने झूठी हमदर्दी दिखाने वालों पर निशाना साधा है। अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उन्होंने ऐसे लोगों पर अपना गुस्सा जाहिर किया है।
3 of 5
स्वास्तिका मुखर्जी
- फोटो : Social Media
स्वास्तिका ने अपने आधिकारिक फेसबुक अकाउंट के जरिए एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में स्वास्तिका के साथ अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और उनकी दिल बेचारा की अभिनेत्री संजना भी नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, 'मैं इस गुस्से से कभी नहीं उबर पाऊंगी। कभी नहीं। कभी नहीं। वह गुस्सा जो मीडिया, सोशल मीडिया और एजेंडा सेट करने वाले लोगों ने हम पर थोपा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Sushant singh Rajpoot
- फोटो : सोशल मीडिया
आगे स्वास्तिका लिखती हैं, 'क्यों यह RIP लिखने का ढोंग कर रहे हो? हमने उस शख्स को भी ऐसा करने की अनुमति नहीं दी। जब तक वह जिंदा रहा, लड़ता रहा। वह मौत के बाद भी जंग लड़ रहा है। सॉरी सुशांत, हमें खेद है। मैं आपको हमेशा यूं हंसते हुए याद रखूंगी। आज भी और हमेशा।'
विज्ञापन
5 of 5
डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी
- फोटो : Social Media
गौरतलब है कि सुशांत और स्वास्तिका फिल्म 'डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी' में साथ नजर आए थे। ये फिल्म साल 2015 में रिलीज हुई थी। फिल्म का निर्देशन दिबाकर बनर्जी ने किया था। फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत की एक्टिंग की खूब सराहना हुई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।